1 महीने से लापता है मासूम बच्ची, श्मशान के पास मिले नरकंकाल ने बढ़ा दी धड़कने

thesootr Desk | May 10, 2025, 17:35 IST
Share
girl missing skeleton found crematorium mungeli chattisgarh the sootr
girl missing skeleton found crematorium mungeli chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के मुंगेली से लापता हुई 7 वर्षीय मासूम बच्ची लाली के अपहरण मामले में अब भयावह मोड़ आ गया है। घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद, पुलिस को श्मशान घाट के पास एक नरकंकाल और बच्चियों जैसे कपड़े मिले हैं।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से लापता हुई 7 वर्षीय मासूम बच्ची लाली के अपहरण मामले में अब भयावह मोड़ आ गया है। घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद, पुलिस को श्मशान घाट के पास एक नरकंकाल और बच्चियों जैसे कपड़े मिले हैं। यह बरामदगी पूरे क्षेत्र में सनसनी का कारण बन गई है।

घटना कोसाबाड़ी गांव की है, जहां से 12 अप्रैल की रात को मासूम लाली घर के आंगन से लापता हो गई थी। वह अपनी मां के साथ सो रही थी जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें... अब हर आतंकी हमला माना जाएगा युद्ध... भारत की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

डीएनए जांच से खुलेगा राज

जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पुष्टि की है कि बरामद नरकंकाल और कपड़ों को फॉरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा “अभी किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी, लेकिन इन अवशेषों से मामले में बड़ा सुराग मिलने की संभावना है।”

पुलिस के मुताबिक, यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह नरबलि जैसा कृत्य भी हो सकता है। हालाँकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी कि यह कंकाल लाली का है या किसी और का।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर क्लेम कर लिए 14 लाख, ऐसे हुआ पर्दाफाश

एक महीने से गायब है मासूम लाली

घटना 12 अप्रैल की रात 10 बजे के करीब हुई। कोसाबाड़ी गांव में 7 साल की लाली अपनी मां के साथ आंगन में सो रही थी। रात को अचानक मां की नींद खुली तो देखा बच्ची वहां से गायब थी। घर में हंगामा मच गया, परिजनों ने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया, लेकिन अब तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने हर संभव दरवाजा खटखटाया लेकिन पुलिस को बच्ची का कोई पता नहीं चल सका।

ईनाम की घोषणा भी बेअसर

लाली को ढूंढने में मदद करने वाले को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा 1 लाख 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने 10,000 रूपए, बिलासपुर IG रतन लाल डांगी ने 30,000 रूपए और लोरमी से निर्दलीय प्रत्याशी कोमल राजपूत ने 1,00,000 रूपए इनाम की घोषणा की है। इसके बावजूद, अब तक कोई भी ठोस सुराग सामने नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें... नींव खोदकर लाखों रुपये डकार गए सरपंच सचिव

इलाके में दहशत और आक्रोश

गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि यह बच्ची किसी तांत्रिक अनुष्ठान की बलि चढ़ाई गई हो सकती है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

गांव की महिलाओं ने आज थाने का घेराव कर मामले की निष्पक्ष और तेज़ जांच की मांग की। लाली के अपहरण और अब सामने आए कंकाल ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया है। पुलिस की अगली कार्रवाई और डीएनए जांच इस मामले की दिशा तय करेगी। फिलहाल, एक मासूम की किस्मत अब रिपोर्ट के आने तक सवालों के घेरे में है।

ये खबर भी पढ़ें... सीमेंट लेकर खुद ईंट की जोड़ाई करने लगे CM विष्णु देव साय,देखते रहे लोग

Minor girl missing | Skeleton found | crematorium | Mungeli News | chattisgarh | लापता बच्ची

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Mungeli News
  • Minor girl missing
  • crematorium
  • श्मशान घाट
  • Skeleton found
  • chattisgarh
  • नरकंकाल
  • लापता बच्ची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती