महादेव घाट में युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट, महिला खिलाड़ी की अंगुली काटी

VINAY VERMA | Jun 06, 2025, 20:01 IST
Share
Girls molested and beaten up at Mahadev Ghat female players finger cut off
Girls molested and beaten up at Mahadev Ghat female players finger cut off

राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट इलाके में बुधवार देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। बर्थडे पार्टी से लौट रही वॉलीबॉल खिलाड़ी युवतियों के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की।

राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट इलाके में बुधवार देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। बर्थडे पार्टी से लौट रही वॉलीबॉल खिलाड़ी युवतियों के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट भी की। इस दौरान एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर अंगुली तक काट दी।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सल ऑपरेशन पर जल्द बड़ा एक्शन लेगी सरकार, PM मोदी से मिलेंगे CM साय

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवतियां बिलासपुर और कोरबा जिले की रहने वाली हैं, जो रायपुर में एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई थीं। रात में वे महादेव घाट इलाके से लौट रही थीं। इस दौरान कुछ युवक उनका पीछा करते हुए आए। रास्ते में उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले अश्लील टिप्पणियां कीं। उसके बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

युवतियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बदमाश युवतियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। एक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करते हुए एक खिलाड़ी की उंगली काट दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सल ऑपरेशन पर जल्द बड़ा एक्शन लेगी सरकार, PM मोदी से मिलेंगे CM साय

पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी

सूचना मिलने पर डीडी नगर और पुरानी बस्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...नेशनल पार्क मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर सुधाकर ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद

crime news | Crime news The sootr | Crime News Raipur | crime news today | Raipur Crime News

Tags:
  • Raipur Crime News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • crime news today
  • Crime News Raipur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज