मछली पालन विभाग की महिला अधिकारी गीतांजलि गजभिये गिरफ्तार, प्रशासन को गुमराह कर किया 2 करोड़ का गबन

Deeksha Nandini Mehra | Jul 28, 2024, 09:34 IST
Share
राजनांदगांव मछली पालन विभाग घोटाला
राजनांदगांव मछली पालन विभाग घोटाला

राजनांदगांव के मछली पालन विभाग में 2 करोड़ 16 लाख रुपए का घोटाला सामने आया है। इस मामले में महिला अधिकारी गीतांजलि गजभिये को गिरफ्तार किया है।

Rajnandgaon Fisheries Department Embezzlement : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव मछली पालन विभाग में 2 करोड़ 16 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में विभाग की सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये को गिरफ्तार ( Gitanjali Gajbhiye Arrested ) किया गया है। गीतांजलि पर आरोप है कि उसने फर्जी डाक्यूमेंट्स तैयार करवाए। इन दस्तावेजों से प्रशासन को गुमराह किया और 2 करोड़ 16 लाख रुपए का गबन कर लिया।

ये खबर पढ़िए ...CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी करने पर जेल के साथ लगेगा जुर्माना

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मछली पालन विभाग के वर्तमान सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू ने 4 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

संचालक सुदेश ने बताया कि तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये ने दस्तावेजों छेड़छाड़ कर सरकारी राशि का गबन किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो यह सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गीतांजलि को बिलासपुर से गिरफ्तार किया।

ये खबर पढ़िए ...रायपुर का स्काई वॉक : 7 साल बाद फिर से शुरू होगा निर्माण, लागत में होगी 30 करोड़ की बढ़ोतरी

मुखबिर ने दी थी जानकारी

पुलिस को एक मुखबिर से सूचना दी थी कि गीतांजलि बिलसपुर में छुपी है। इसके बाद पुलिस ने बिलासपुर में घेराबंदी कर आरोपी गीतांजलि गजभिये को गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया गया। मामले में पूछताछ करने के बाद शनिवार 27 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

ये खबर पढ़िए ...महादेव सट्टा एप मामले में सस्पेक्टेड सिपाहियों पर क्यों मेहरबान है सरकार

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह मामला 2023 का है। मछली पालन के लिए केज (पिंजरा) खरीदी में फर्जीवाड़ा किया गया। फर्जी हितग्राही बनाकर हितग्राहियों की बजाए इस राशि को केज बेचने वाली तीन फर्मों के खाते में ट्रांसफर किया गया था। जिसमें राजनांदगांव की तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिए की भूमिका प्रमुख है।

केज खरीदी फर्जीवाड़े मामले में गीतांजलि के अलावा सप्‍लायर फर्म मेसर्स स्टार सप्लायर बिलासपुर, एसएस एक्वाकल्चर पथर्री फिंगेश्वर राजिम और एसएस एक्वाफिड झांकी रायपुर के संचालकों को भी इस प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • cg scam
  • Gitanjali Gajbhiye Arrested
  • गीतांजलि गजभिये गिरफ्तार
  • राजनांदगांव मछली पालन विभाग
  • मछली पालन विभाग घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा