गोवा ट्रिप, सोने का सिक्का और जमीन का सपना...लालच में डूब गए 70 लाख

Harrison Masih | Published:
Share
Goa trip,= gold coin 70 lakhs fraud scam chattisgarh the sootr
Goa trip,= gold coin 70 lakhs fraud scam chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। डिजायर ताज वेकेशन नामक फर्जी ट्रेवल कंपनी ने लोगों को गोवा ट्रिप, सोने का सिक्का और 1000 वर्गफीट जमीन देने का लालच देकर 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। डिजायर ताज वेकेशन नामक फर्जी ट्रेवल कंपनी ने लोगों को गोवा ट्रिप, सोने का सिक्का और 1000 वर्गफीट जमीन देने का लालच देकर तकरीबन 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... 4 अरब 78 करोड़ के घोटाले का सच...अफसरों ने ऐसे रचा मुआवजे का जाल

ऐसे बुना गया धोखे का जाल

पुरानी भिलाई निवासी पीड़िता सुषमा सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में भिलाई के सूर्या ट्रेजर आईलैंड में डिजायर ताज वेकेशन नाम से एक ऑफिस खोला गया था। इस कंपनी का डायरेक्टर पिंटू सोनकर (उर्फ रमेश सोनकर) था। उसने 10 साल की मेंबरशिप लेने पर ग्राहकों को 1000 वर्गफीट जमीन, एक सोने का सिक्का, और फ्लाइट से गोवा ट्रिप का प्रलोभन दिया — जिसमें होटल और खानपान की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जानी थी।

पिंटू और उसके साथियों ने यह दावा किया कि यह एक निवेश योजना है जिसमें ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा। उनके झांसे में आकर सुषमा सिंह समेत कुल 11 से अधिक लोगों ने लाखों रुपये किस्तों में जमा कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें... बाजार से सब्जी लेकर आया पति, लेकिन झोला देखते ही भाग खड़ी हुई पत्नी...

आरोपी दुर्ग में ससुराल में छिपा मिला

जांच के बाद पुलिस को पता चला कि मास्टरमाइंड पिंटू उर्फ रमेश सोनकर, जो कि नागपुर का निवासी है, फिलहाल दुर्ग में अपने ससुराल में छिपा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके दो साथी — मयूर मेश्राम और प्रशांत खोपड़े — भी इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल थे।

दर्ज हुआ अपराध

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह भी संभावना है कि पीड़ितों की संख्या और ठगी की राशि अभी और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अब सामने आकर शिकायत कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम की अधिकारियों को चेतावनी, या तो काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह के स्कीम्स में बिना सत्यापन निवेश न करें। अगर किसी को भी इस कंपनी या इसी तरह की योजनाओं से ठगे जाने का शक हो, तो तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में होंगे महिला ODI विश्वकप के दो मैच, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगी मेजबानी

Goa | gold coins | fraud | scam | Travel | arrested | chattisgarh | लालच देकर ठगी

Tags:
  • गोवा
  • Goa
  • छत्तीसगढ़
  • गिरफ्तार
  • लालच देकर ठगी
  • fraud
  • scam
  • Travel
  • chattisgarh
  • gold coins
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर