गोदरेज प्रॉपर्टी पर 10 लाख जुर्माना, छत्तीसगढ़ रेरा का एक्शन
Harrison Masih | Jun 11, 2026, 11:49 IST
गोदरेज प्रॉपर्टी पर रेरा का 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़ रेरा ने गोदरेज प्रॉपर्टी पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। रेरा की रोक के बावजूद कंपनी डोमा की जमीन पर प्लॉट बेचने का प्रचार सोशल मीडिया पर करती रही। 45 दिन में जुर्माना नहीं भरा तो आगे कार्रवाई होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
कंपनी ने क्या किया था
बैन के बावजूद सोशल मीडिया पर 1000 वर्गफीट के प्लॉट 44 लाख, 1250 वर्गफीट के प्लॉट 55 लाख और 1500 वर्गफीट के प्लॉट 65 लाख में बेचने के विज्ञापन जारी किए गए। कंपनी ने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट 50 एकड़ में लाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ रेरा अधिनियम के मुताबिक बिना पंजीयन के किसी भी प्रोजेक्ट की बिक्री नहीं हो सकती। गोदरेज के इस प्रोजेक्ट को अब तक रेरा से पंजीयन नंबर जारी नहीं हुआ था।
रेरा ने कैसे की कार्रवाई
इसके बाद भी प्रचार जारी रहा तो रेरा की ओर से कंपनी को नोटिस जारी किया गया। कंपनी का पक्ष सुनने के बाद रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला ने फैसला सुनाया।
रेरा ने माना कि कंपनी ने विज्ञापन जारी करके अधिनियम की धारा-3 का उल्लंघन किया है। रेरा में पंजीयन कराए बिना प्रोजेक्ट का प्रचार-प्रसार करना अधिनियम की धारा-3(1) का उल्लंघन है। यह अधिनियम की धारा-59 के अधीन दंडनीय भी है।
क्या हैं छत्तीसगढ़ RERA के प्रचार नियम
कंपनी ने क्या दलील दी
कंपनी का कहना था कि अभी तक कोई भी प्लॉट की बिक्री या बुकिंग नहीं की गई है। सोशल मीडिया में जानबूझकर गोदरेज के नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
लेकिन रेरा अध्यक्ष ने यह दलील नहीं मानी। रेरा ने साफ कहा कि विज्ञापन जारी करना ही अधिनियम का उल्लंघन है, चाहे बिक्री हुई हो या नहीं।
अब आगे क्या होगा
रेरा रजिस्ट्रार का बयान
FAQ
- गोदरेज प्रॉपर्टी पर रेरा ने जुर्माना क्यों लगाया?
गोदरेज प्रॉपर्टी ने रेरा की रोक के बावजूद डोमा में प्लॉट बेचने का सोशल मीडिया पर प्रचार जारी रखा। कंपनी के प्रोजेक्ट को अभी तक रेरा से पंजीयन नंबर नहीं मिला था। बिना पंजीयन प्रचार करना रेरा अधिनियम की धारा-3(1) का उल्लंघन है। - रेरा में बिना पंजीयन प्रचार करने पर क्या सजा है?
रेरा अधिनियम की धारा-3(1) के तहत बिना पंजीयन प्रोजेक्ट का प्रचार करना गैरकानूनी है। यह धारा-59 के अधीन दंडनीय अपराध भी है। इस मामले में गोदरेज पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने इंदौर में खरीदी 46 एकड़ जमीन, इतने में हुई डील
CG RERA का बड़ा एक्शन : 595 बिल्डरों को नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
रेरा ट्रिब्यूनल ठप! नियुक्ति नहीं हुई तो मुख्य सचिव होंगे हाईकोर्ट में तलब
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava