छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, लोक स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

Krishna Kumar Sikander | Jul 02, 2025, 14:09 IST
Share
Golden opportunity for youth in Chhattisgarh the sootr
Golden opportunity for youth in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, अटल नगर, नवा रायपुर के तहत यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक शानदार मौका! लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ ने फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, अटल नगर, नवा रायपुर के तहत यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जो राज्य के चार जिलों में 10 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। यह भर्ती छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए एक अच्छा अवसर है। खासकर उनके लिए जो स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो जुलाई लेकर आया है शानदार जॉब्स ऑप्शन, यहां जानें सारी डिटेल

भर्ती का विवरण

इस भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी CG Vyapam ने सभी से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसलिए जो भी युवा इच्छुक हैं और खुद को पात्र अभ्यर्थी समझते हैं, वे Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in खोलका इसी से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिला स्तरीय अधीनस्थ फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों के लिए है, और यह चार जिलों में आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... ग्रेजुट्स और डिप्लोमा वालों के लिए सरकारी नौकरी का शानदार ऑफर, मिलेगी इतनी सैलरी

महत्वपूर्ण जानकारी

पदों की संख्या : कुल 10 रिक्त पद
आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट : vyapamcg.cgstate.gov.in
पात्रता : छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी
भर्ती का स्तर : जिला स्तरीय

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी : UPSC में जॉब करने का बढ़िया चांस, मिलेगी इतनी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

आवेदन और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध है:जिलेवार रिक्तियों का विवरण
आरक्षण संबंधी जानकारी
परीक्षा पाठ्यक्रम
परीक्षा शुल्क और भुगतान की प्रक्रिया
परीक्षा नियम और शर्तें

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी भर्ती परीक्षा | आवेदन करने की लास्ट डेट 25 जुलाई | जल्द करें अप्लाई | CG Vyapam

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। इसके अतिरिक्त, भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी और नियम PDF प्रारूप में भी उपलब्ध हैं, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

वेबसाइट पर जाएं: vyapamcg.cgstate.gov.in पर लॉग इन करें।
विज्ञापन पढ़ें: भर्ती से संबंधित सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें।
ऑनलाइन आवेदन करें: आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
परीक्षा शुल्क का भुगतान: निर्दिष्ट माध्यम से शुल्क जमा करें।
आवेदन सबमिट करें: सभी विवरणों की जांच के बाद फॉर्म जमा करें।

इसलिए खास है यह अवसर

यह भर्ती न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने में भी योगदान देगी। फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रूप में चयनित उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

तुरंत कार्रवाई करें

अगर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं। साथ ही इस भर्ती के लिए रखी गई पात्रता आप में है तो अविलंब vyapamcg.cgstate.gov.in खोले और आवेदन करें। आपके लिए सभी आवश्यक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट पर उपलब्ध PDF अधिसूचना को डाउनलोड करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

नोट: आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। यह आपके करियर को नई दिशा देने का सुनहरा अवसर है, इसे हाथ से न जाने दें!

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ फार्मासिस्ट भर्ती | सीजी व्यापम भर्ती | लोक स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ | स्वास्थ्य विभाग भर्ती | Chhattisgarh Pharmacist Recruitment | Pharmacist Grade-2 | CG Vyapam Recruitment | Public Health Department Chhattisgarh | Health Department Recruitment

Tags:
  • CG Vyapam Recruitment
  • छत्तीसगढ़ फार्मासिस्ट भर्ती
  • फार्मासिस्ट ग्रेड-2
  • सीजी व्यापम भर्ती
  • लोक स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य विभाग भर्ती
  • Chhattisgarh Pharmacist Recruitment
  • Pharmacist Grade-2
  • Public Health Department Chhattisgarh
  • Health Department Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती