छत्तीसगढ़ को मिले 16 हजार 390 करोड़ रुपए , देशभर में नंबर वन बना

Marut raj | Apr 03, 2025, 14:39 IST
Share
GST Chhattisgarh number one country collection crosses 1000 crores the sootr
GST Chhattisgarh number one country collection crosses 1000 crores the sootr

छत्तीसगढ़ जीएसटी राजस्व में वृद्धि के मामले में देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल 18% बढ़ोतरी के साथ लगभग 16,390 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ है।

GST Chhattisgarh number one country collection crosses 1000 crores : छत्तीसगढ़ जीएसटी राजस्व में वृद्धि के मामले में देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल 18% बढ़ोतरी के साथ लगभग 16,390 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। महाराष्ट्र 16% वृद्धि के साथ दूसरे और तमिलनाडु 15% बढ़ोतरी के साथ तीसरे स्थान पर है। एसजीएसटी और आईजीएसटी मिलाकर राज्य को मार्च 2025 में कुल 2,057.82 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई।

Weather Update : ताबड़तोड़ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, अंधड़ चलेगी

मार्च 2025 की बात करें तो, छत्तीसगढ़ को एसजीएसटी में 1,301 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो मार्च 2024 की तुलना में 72% अधिक है। यह उल्लेखनीय प्रदर्शन राज्य में सरकार परिवर्तन के बाद विभाग में किए गए सुधारों, नवाचारों और नई कार्य संस्कृति का परिणाम है। वाणिज्यिकर मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में विभाग ने जीएसटी प्रशासन को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी

पिछले साल से 10% से ज्यादा कलेक्शन

राज्य ने पहली बार एसजीएसटी कलेक्शन में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। इसी प्रकार, मार्च 2025 में आईजीएसटी से 756.73 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जो पिछले साल से 10% सेअधिक है। एसजीएसटी और आईजीएसटी मिलाकर राज्य को मार्च 2025 में कुल 2,057.82 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई।

मार्च 2024 में यह राशि 1,443.66 करोड़ रुपए थी। इस प्रकार जीएसटी आने के बाद राज्य ने पहली बार एक माह में कुल जीएसटी राजस्व में 2000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। इस प्रकार केवल एक माह में छत्तीसगढ़ ने 43 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें... रातों रात सड़क पर बन गया 30 फीट का गड्ढा... लोगों में दहशत

जांच में 15% बोगस फर्म मिलीं

फर्जी पंजीकरण पर नियंत्रण के लिए विभाग ने 28 हजार से अधिक व्यवसायों का भौतिक सत्यापन किया, जिसके आधार पर 4,252 यानी लगभग 15% फर्म बोगस मिलीं।

ये खबर भी पढ़ें... खतरनाक हादसे में स्कूटी सवार युवती का सिर धड़ से अलग, दो घायल

जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड | Chhattisgarh GST | GST Collection | GST Collection News | GST collection record | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh GST
  • छत्तीसगढ़ जीएसटी
  • GST collection record
  • जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड
  • cg news in hindi
  • GST Collection
  • GST Collection News
  • जीएसटी कलेक्शन
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा