दुर्ग में GST का कमांडो ऑपरेशन, रात के अंधेरे में 7 फीट दीवार फांदकर गुटखा फैक्ट्री में एंट्री

Krishna Kumar Sikander | Jun 27, 2025, 13:10 IST
Share
GST Commando Operation in Durg the sootr
GST Commando Operation in Durg the sootr

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सिनेमाई सीन सा नजारा देखने को मिला, जब राज्य जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ गनियारी गांव की सितार गुटखा फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह ऑपरेशन किसी जासूसी फिल्म से कम नहीं था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सिनेमाई सीन सा नजारा देखने को मिला, जब राज्य जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ गनियारी गांव की सितार गुटखा फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह ऑपरेशन किसी जासूसी फिल्म से कम नहीं था। अंधेरे में गाड़ियों की लाइट बंद, गुप्त रास्तों की टोह, और 7 फीट ऊंची दीवार फांदकर टीम ने फैक्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी।

ये खबर भी पढ़ें... जीएसटी पर छत्तीसगढ़ में व्यापारी-अधिकारी भिड़ंत

पूरी प्लानिंग के साथ धावा

जीएसटी कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई जॉइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा की अगुवाई में अंजाम दी गई। सूत्रों ने खुलासा किया था कि फैक्ट्री मालिक रात के अंधेरे में, कम रोशनी में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक काम करवाता था, ताकि टैक्स चोरी को अंजाम दिया जा सके। इस जानकारी को भुनाने के लिए जीएसटी टीम ने चाक-चौबंद रणनीति बनाई।

ये खबर भी पढ़ें... जीएसटी छापे के बाद दुकान सील, अधिकारियों पर 45 लाख रिश्वत मांगने का आरोप

रात के सन्नाटे में छापेमारी

रात के सन्नाटे में छापेमारी से पहले टीम ने आधा किलोमीटर पहले ही अपनी गाड़ियों की लाइटें बंद कर दीं। इसके बाद फैक्ट्री के आसपास चक्कर लगाकर गुप्त रास्तों की पड़ताल की गई। फिर रात करीब 3 बजे, कमांडो स्टाइल में टीम ने 7 फीट ऊंची दीवार फांदी और फैक्ट्री में दाखिल हुई। अचानक हुई इस 'एंट्री' से वहां मौजूद कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए।

ये खबर भी पढ़ें... अंबिकापुर में जीएसटी छापेमारी के खिलाफ व्यापारियों का अभूतपूर्व विरोध, बाजार बंद

छापेमारी में जब्त हुए ये सामान

छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा माल, रैपर, और मशीनें जब्त कीं। गुटखा प्रोडक्ट पर 28% जीएसटी के साथ 61% MRP पर सेस लगता है, और इस नियम की धज्जियां उड़ाने के मामले में अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें... टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही, सील की यूनिट

'मिशन गुटखा' की गूंज

चूंकि मामला गुटखा प्रोडक्ट से जुड़ा है, जीएसटी विभाग ने अब इस केस को फूड विभाग को सौंप दिया है। अब फूड विभाग इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई को अंजाम देगा। यह छापेमारी न सिर्फ टैक्स चोरी के खिलाफ एक बड़ा कदम है, बल्कि जीएसटी विभाग की मुस्तैदी और फिल्मी अंदाज में ऑपरेशन करने की काबिलियत को भी दर्शाता है। अब देखना यह है कि इस 'मिशन' के बाद टैक्स चोरों पर और कितनी सख्ती बरती जाती है!

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ जीएसटी | दुर्ग छापेमारी | जीएसटी छापा | Chhattisgarh GST | Durg Raid | Gutkha Factory | Tax Evasion | Mission Gutkha | GST raid

Tags:
  • Chhattisgarh GST
  • छत्तीसगढ़ जीएसटी
  • GST raid
  • टैक्स चोरी
  • Tax Evasion
  • दुर्ग छापेमारी
  • गुटखा फैक्ट्री
  • मिशन गुटखा
  • जीएसटी छापा
  • Durg Raid
  • Gutkha Factory
  • Mission Gutkha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग