22 ठिकानों पर GST अफसरों की रेड... कारोबारियों पर लगेगा करोड़ों का जुर्माना

Kanak Durga Jha | Jul 10, 2025, 13:22 IST
Share
GST officers raid 22 locations Businessmen fined crores rupees
GST officers raid 22 locations Businessmen fined crores rupees

GST Officers Raid In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग ने बीते महीने रायपुर समेत प्रदेशभर के 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ा अभियान चलाया था।

GST Officers Raid In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग ने बीते महीने रायपुर समेत प्रदेशभर के 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ा अभियान चलाया था। इन छापों में रायपुर से सटे इलाके में संचालित एक बड़ी गुटखा फैक्ट्री भी शामिल रही, जहां पर भारी मात्रा में कर चोरी के सबूत मिले थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब इस पूरे मामले में दस्तावेजों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही एक बड़ा खुलासा किए जाने की संभावना है।

5 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा

जांच के शुरुआती चरण में ही 5 करोड़ रुपए से अधिक की जीएसटी चोरी की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद विभाग की विशेष टीम ने हर एक कारोबारी संस्थान के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। अफसरों ने कारोबारी ठिकानों पर मिले खातों, बिलों, स्टॉक रजिस्टर और अन्य व्यावसायिक रिकॉर्ड को खंगालते हुए लगातार कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। अब उम्मीद की जा रही है कि इन छापों के परिणामस्वरूप विभाग को करोड़ों रुपए का बकाया टैक्स वसूली में मिलेगा।

टैक्स न देने वालों को चेतावनी

जीएसटी विभाग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि टैक्स चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसरों ने सभी कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि बिना टैक्स चुकाए कोई भी व्यापार अब संभव नहीं होगा। विभाग की सख्ती और निगरानी का ही नतीजा है कि बीते तिमाही में छत्तीसगढ़ देश के टॉप जीएसटी संग्रह करने वाले राज्यों में शामिल रहा है।

इस तिमाही में भी रिकॉर्ड बनाए रखने की कोशिश

विभाग इस बार भी जीएसटी संग्रह में पिछली तिमाही जैसा ही रिकॉर्ड बनाए रखने की तैयारी में है। सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि वे समय पर अपने कर का भुगतान करें और कोई भी टैक्स लंबित न रखें।

GST raid | GST raid action | करोड़ों की जीएसटी चोरी का खुलासा | छत्तीसगढ़ जीएसटी घोटाला

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • जीएसटी
  • GST raid
  • GST raid action
  • करोड़ों की जीएसटी चोरी का खुलासा
  • छत्तीसगढ़ जीएसटी घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई