त्यौहारी सीजन में सरकार ने ली अतिथि शिक्षकों की सुध, अब मिलेगी छह महीने की पगार

Arun Tiwari | Updated:
Share
अतिथि शिक्षकों का मानदेय भुगतान
अतिथि शिक्षकों का मानदेय भुगतान

छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों के मानदेय का इंतजार खत्म होने वाला है। सरकार ने 25 जिलों के 1535 शिक्षकों के छह महीने के भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

सरकार ने प्रदेश में स्कूली शिक्षा की रीढ़ बने अतिथि शिक्षकों की सुध ली है। उनको छह महीने की पगार दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 18 करोड़ 42 लाख रुपए का आवंटन जारी किया है। यह राशि प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत 1535 अतिथि शिक्षकों के छह माह के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत की गई है। शासन के आदेश के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह 20 हजार रुपए मानदेय दिया जाता है।

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश में जिलावार अतिथि शिक्षकों की संख्या और उनके मानदेय के लिए स्वीकृत राशि का विवरण दिया गया है। आवंटित राशि संबंधित जिलों में अतिथि शिक्षकों के छह महीने के मानदेय भुगतान के लिए उपयोग की जाएगी।

बस्तर संभाग के सातों जिलों को राशि:

जारी आवंटन में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों को शामिल किया गया है। बस्तर जिले में 133 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। इसी तरह कांकेर में 126 शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपए और कोंडागांव में 141 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपए का आवंटन किया गया है।

वहीं दंतेवाड़ा में 31 अतिथि शिक्षकों के लिए 37 लाख 20 हजार रुपए, सुकमा में 48 शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपए, बीजापुर में 48 शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपए और नारायणपुर में 36 अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए 43 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस तरह बस्तर संभाग के सातों जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के छह महीने के मानदेय भुगतान के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराई गई है।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा अतिथि शिक्षक :

जिलावार आंकड़ों में बलरामपुर जिला सबसे आगे है। यहां कार्यरत 220 अतिथि शिक्षकों के लिए छह माह के मानदेय के रूप में 2 करोड़ 64 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इसके बाद सूरजपुर में 130 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपए का आवंटन किया गया है।

सरगुजा में 71 अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए 85 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रतिमाह 20 हजार रुपए के मानदेय के हिसाब से छह महीने के लिए प्रत्येक अतिथि शिक्षक को कुल 1 लाख 20 हजार रुपए का मानदेय मिलना है।

छह माह के भुगतान के लिए आवंटन :

शासन की ओर से जारी राशि का उद्देश्य अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए जिलों को बजटीय उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इससे संबंधित जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को छह महीने के मानदेय का भुगतान किया जा सकेगा।

अतिथि शिक्षक प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था में विभिन्न स्तरों पर शिक्षण कार्य में योगदान देते हैं। ऐसे में मानदेय के लिए राशि जारी होने से इन शिक्षकों को भुगतान मिलने का रास्ता खुला है। खासकर दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अतिथि शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है, जहां स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर उनकी सेवाएं ली जाती हैं।

18.42 करोड़ रुपए के इस आवंटन से प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत 1535 अतिथि शिक्षक लाभान्वित होंगे। आदेश के अनुसार राशि छह माह के मानदेय भुगतान के लिए है और मानदेय की मासिक दर 20 हजार रुपए निर्धारित है।

ये खबरें भी पढ़ें…

90 हजार अतिथि शिक्षकों को राहत, अब एक साल में मिलेंगी 10 CL

अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत: अब गेस्ट टीचर्स भी बन सकेंगे स्कूल प्रिंसिपल

Madhya Pradesh के 5 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत ! लैटर में क्या लिखा ?

शिक्षकों को मिलेगी TET ऑफलाइन परीक्षा की सुविधा, सीएम मोहन यादव का ऐलान

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • मानदेय
  • अतिथि शिक्षक
  • बस्तर संभाग
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार