ज्ञानेश्वरी यादव को मिलेगा डीएसपी पद, सीएम साय ने किया ऐलान

Harrison Masih | Aug 04, 2026, 16:19 IST
Share
ज्ञानेश्वरी यादव को मिलेगा डीएसपी पद
ज्ञानेश्वरी यादव को मिलेगा डीएसपी पद

राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 30 ज्ञानेश्वरी लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, DSP पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने खेल जगत में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस साल ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल यानी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर राज्य सरकार उन्हें 30 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। इसके साथ ही उन्हें आउट ऑफ टर्न पदोन्नति देकर डीएसपी भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में उनका सम्मान करते हुए यह घोषणा की।

ज्ञानेश्वरी अभी पुलिस विभाग में एएसआई (Assistant Sub-Inspector) के पद पर कार्यरत हैं। यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था और इसी में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की।

उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर यह रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रदर्शन प्रदेश के लिए गर्व का पल माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ज्ञानेश्वरी ने अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बूते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

इस उपलब्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित किया, जहां उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

मुलाकात में हुई दो बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी की सफलता की सराहना करते हुए दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया।

इसके साथ ही उन्हें पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने की भी घोषणा की गई। यानी सामान्य पदोन्नति प्रक्रिया से हटकर उन्हें सीधे यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ज्ञानेश्वरी की यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में भी भारत और छत्तीसगढ़ का नाम विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। यह संदेश तेजी से प्रदेश भर में साझा किया गया।

खेल मंत्री के आवास पर भी हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री निवास के बाद ज्ञानेश्वरी का सम्मान खेल मंत्री अरुण साव के बंगले पर भी किया गया। इस कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी और कई खिलाड़ी मौजूद थे।

खेल मंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह और सम्मान पदक प्रदान किया। उनके मुताबिक राजनांदगांव की इस बेटी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है और सरकार खेल व खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए तत्परता से काम कर रही है।

प्रदेश के लिए बना गर्व का पल

ज्ञानेश्वरी की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक अहम पड़ाव मानी जा रही है। एक पुलिसकर्मी होते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

आने वाले समय में उनसे प्रदेश और देश के लिए और बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद जताई जा रही है।

FAQ

  1. ज्ञानेश्वरी यादव ने कौन सा पदक जीता है?
    उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।
  2. ज्ञानेश्वरी यादव को छत्तीसगढ़ सरकार ने क्या सम्मान दिया?
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने और पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के तहत DSP पद पर नियुक्ति की घोषणा की।


ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में जीते 8 गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत को 2 गोल्ड, नीरज का मुकाबला रात साढ़ें 12 बजे से

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारी, MP में गूंजेगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी की गूंज

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • कॉमनवेल्थ गेम्स
  • ज्ञानेश्वरी यादव
  • वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा