हसदेव के पेड़ काटने की अनुमति भूपेश बघेल ने दी, सीएम बोले अब गुमराह कर रहे हैं
Arun Tiwari | Jun 30, 2026, 17:16 IST
हसदेव में पेड़ काटने की अनुमति भूपेश बघेल ने दी
हसदेव में पेड़ों की कटाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इसकी अनुमति भूपेश बघेल सरकार ने दी थी। कांग्रेस ने आरोप खारिज कर दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की।
समझें क्या है पूरा मामला
गुनाह उनका गुनहगार हम
सीएम साय रामगढ़ में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आपको गुमराह करने आएंगे लेकिन आपको भ्रमित नहीं होना है। इन लोगों का काम ही यही है। जब पांच साल इनको मौका मिला था तो इन्होंने घोटाले किए। सीएम ने लोगों से दोबारा बीजेपी के लिए समर्थन मांगा।
कांग्रेस का पलटवार
यह है मामला
मंत्रालय ने लगभग 1,742.6 हेक्टेयर वन भूमि को खनन के लिए डायवर्जन करने की अनुमति दी है। इस निर्णय के बाद हसदेव-अरण्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जंगल कटाई की आशंका बढ़ गई है। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार इस परियोजना के कारण लगभग 4.48 लाख पेड़ों की कटाई होगी। इनमें से लगभग 97,837 पेड़ पहले पांच वर्षों में ही काटे जाएंगे। पर्यावरणविदों और स्थानीय संगठनों ने इस फैसले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
सेंसटिव ज़ोन घोषित है हसदेव
IMP FACTS
सीएम विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल सरकार पर अनुमति देने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने अनुमति से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की।
केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक राजस्थान सरकार को आवंटित है।
खनन कार्य अडानी समूह द्वारा किया जाएगा।
करीब 1,742.6 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है।
परियोजना से लगभग 4.48 लाख पेड़ कटने की आशंका है।
पहले पांच वर्षों में करीब 97,837 पेड़ काटे जा सकते हैं।
हसदेव-अरण्य को संवेदनशील पारिस्थितिक क्षेत्र माना गया है।
यह क्षेत्र हाथियों का महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास भी है।
FAQ
- हसदेव में पेड़ कटाई को लेकर विवाद क्यों है?
केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक के लिए वन भूमि के उपयोग को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इससे करीब 4.48 लाख पेड़ कटने की आशंका है। - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किस पर आरोप लगाया है?
सीएम साय ने कहा कि हसदेव में पेड़ काटने की अनुमति पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने दी थी। - कांग्रेस ने क्या जवाब दिया है?
कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए अनुमति से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि भूपेश सरकार ने पेड़ कटाई पर रोक लगाई थी।
यह खबरें भी पढ़े...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे और बुढ़ादेव महोत्सव में देंगे विकास की सौगातें
देश में 28 लाख से अधिक पेड़ों की कटाई को मंजूरी, छत्तीसगढ़ का हसदेव पहले नंबर पर
8.32 करोड़ के 2.08 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त, राजस्थान-यूपी तक फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman