विधायक चातुरी नंद और अशोक राजवाल बने प्रदेश एससी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष

Arun Tiwari | Sept 10, 2026, 11:36 IST
Share
हसदेव-अरण्य तारा कोयला ब्लॉक विवाद
हसदेव-अरण्य तारा कोयला ब्लॉक विवाद

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एससी विभाग में फेरबदल करते हुए विधायक चातुरी नंद और अशोक राजवाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस कदम का उद्देश्य सतनामी समाज और वंचित वर्ग के समीकरण साधना है।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने राज्य में बड़ी नियुक्तियां की हैं।

सरायपाली से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक राजवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के SC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।इससे पहले एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गए थे। कांग्रेस की यह पूरी कोशिश सतनामी समाज को साधने की है।

भूपेश बघेल की बधाई:

इस नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई संदेश साझा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बघेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से शोषित और वंचित समाज के साथ खड़ी रही है। इस नियुक्ति से कमजोर लोगों की आवाज़ और बुलंद होगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फेरबदल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फेरबदल


सतनामी और वंचित वर्ग के समीकरण साधने की कोशिश:

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कांग्रेस का यह कदम राज्य में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के बीच अपनी पैठ को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। सरायपाली विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चातुरी नंद लगातार क्षेत्र में सक्रिय रही हैं।

विधायक पद के साथ-साथ अब SC विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी मिलने से महिला नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

अशोक राजवाल संगठन में लंबे समय से सचिव के रूप में कार्यरत श्री अशोक राजवाल की इस पद पर नियुक्ति से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा।

संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियां:

अनुसूचित जाति विभाग में दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति से साफ है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मैदानी और ग्रामीण इलाकों में एससी समुदाय के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने का खाका तैयार कर रही है।

नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों की मुख्य जिम्मेदारी प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के हितों, उनके अधिकारों की रक्षा, और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमीनी स्तर पर संघर्ष करने की होगी।

आने वाले समय में पार्टी को नए सिरे से लामबंद करने और जन-आंदोलनों के जरिए संगठन को नया आधार देने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

FAQ

  1. चातुरी नंद कौन हैं और उन्हें क्या जिम्मेदारी मिली है?
    चातुरी नंद सरायपाली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। उन्हें हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति (SC) विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  2. अशोक राजवाल कौन हैं?
    अशोक राजवाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में लंबे समय से सचिव के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्हें भी चातुरी नंद के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस SC विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
  3. कांग्रेस ने इन नियुक्तियों के जरिए किस वर्ग को साधने की कोशिश की है?
    राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के बीच पार्टी की पैठ को मजबूत करना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, निर्मल कोसरे को SC विभाग की कमान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, इन दिग्गजों को कमान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला

🔴 Sootrdhar Live | CG Liquor & Coal Scam : छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुख्यालय था बड़े घोटालों का अड्‍डा !

Tags:
  • कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • राज्य सरकार
  • ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...