छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की टिप्पणी, रिश्वत बरामदगी ही दोष सिद्ध करने के लिए काफी नहीं, मंडल संयोजक बरी
Krishna Kumar Sikander | Jul 08, 2025, 12:49 IST
High Court comment the sootr
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में शिक्षा विभाग के मंडल संयोजक लवन सिंह चुरेन्द्र को बरी कर दिया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकलपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि केवल रिश्वत की राशि बरामद होने से कोई दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में शिक्षा विभाग के मंडल संयोजक लवन सिंह चुरेन्द्र को बरी कर दिया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकलपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि केवल रिश्वत की राशि बरामद होने से कोई दोषी नहीं ठहराया जा सकता, जब तक यह साबित न हो कि आरोपी ने स्वेच्छा से रिश्वत स्वीकार की थी।
ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने कहा- 'आपराधिक दबाव नहीं चलेगा', संपत्ति विवाद में दर्ज FIR खारिज
मामला 2013 का है, जब शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षाकर्मी और आदिवासी छात्रावास के तत्कालीन अधीक्षक बैजनाथ नेताम ने लवन सिंह पर छात्रवृत्ति स्वीकृति के लिए ₹10,000 की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने ₹2,000 अग्रिम दिए और शेष राशि बाद में देने की बात कही। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई की और लवन सिंह को गिरफ्तार किया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, शराब दुकानों और ढाबों के खिलाफ सख्ती का निर्देश
जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता बैजनाथ नेताम स्वयं छात्रवृत्ति घोटाले में जांच के दायरे में थे। लवन सिंह उस जांच के प्रभारी थे और उन्होंने बैजनाथ के खिलाफ ₹50,700 के गबन की पुष्टि कर वसूली का आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट ने माना कि शिकायत बदले की भावना से प्रेरित थी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, युवक को अपहरण और रेप के मामले में किया बरी
हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह पाया कि जिस छात्रवृत्ति के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। उसकी राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी। इतना ही नहीं उक्त राशि निकाली भी जा चुकी थी। ट्रैप कार्रवाई के गवाहों की गवाही में विरोधाभास पाया गया। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत ऑडियो रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच नहीं हुई और उसमें मौजूद आवाज की पहचान भी साबित नहीं हुई।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे को लोको पायलट प्रमोशन परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के आदेश
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के बी. जयाराज बनाम आंध्र प्रदेश सरकार और नीरज दत्ता बनाम दिल्ली सरकार जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषसिद्धि के लिए रिश्वत की स्पष्ट मांग और स्वैच्छिक स्वीकारोक्ति का साबित होना अनिवार्य है।
विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण), रायपुर ने 2017 में लवन सिंह को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने अब रद्द कर दिया। लवन सिंह पहले से जमानत पर थे। कोर्ट ने उनकी जमानत को छह महीने तक प्रभावी रखने का आदेश दिया, ताकि राज्य सरकार चाहे तो सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सके। इस फैसले ने लवन सिंह को 12 साल बाद न्याय दिलाया।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला | रिश्वतखोरी | मंडल संयोजक बरी | छात्रवृत्ति घोटाला हाईकोर्ट | Chhattisgarh High Court | Action of Chhattisgarh High Court | Bribery | Prevention of Corruption Act | Divisional Coordinator acquitted | scholarship scam High Court
ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने कहा- 'आपराधिक दबाव नहीं चलेगा', संपत्ति विवाद में दर्ज FIR खारिज
क्या था मामला?
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, शराब दुकानों और ढाबों के खिलाफ सख्ती का निर्देश
शिकायतकर्ता ही घोटाले की जांच के दायरे में
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, युवक को अपहरण और रेप के मामले में किया बरी
आरोप से पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी राशि
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे को लोको पायलट प्रमोशन परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के आदेश
रिश्वत की स्पष्ट मांग साबित होना अनिवार्य
मंडल संयोजक को 12 बाद मिला न्याय
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला | रिश्वतखोरी | मंडल संयोजक बरी | छात्रवृत्ति घोटाला हाईकोर्ट | Chhattisgarh High Court | Action of Chhattisgarh High Court | Bribery | Prevention of Corruption Act | Divisional Coordinator acquitted | scholarship scam High Court
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj