यहां दशहरा जैसी मनाई जाती है होली , 600 साल पुरानी है परंपरा

Kanak Durga Jha | Mar 13, 2025, 13:05 IST
Share
Holi celebrate like Dussehra festival 600 years old tradition the sootr
Holi celebrate like Dussehra festival 600 years old tradition the sootr

आपने ऐसी होली और कहीं नहीं देखी होगी। यहां होली का त्योहार दशहरा की तरह मनाया जाता है। होलिका दहन को दशहरा पर्व की तरह मनाने की परंपरा 600 साल से चली आ रही है।

Holi Festival 2025 : आपने ऐसी होली और कहीं नहीं देखि होगी। यहां होली का त्योहार दशहरा की तरह मनाया जाता है। होलिका दहन को दशहरा पर्व की तरह मनाने की परंपरा 600 साल से चली आ रही है। बस्तर में बसा हुआ छोटा सा गांव माड़पाल के लोग होली त्योहार को अलग ही तरीके से मनाते हैं। होलिका दहन की रियासती परंपरा माड़पाल गांव में आज भी कायम है।

ये खबर भी पढ़िए...CM के क्षेत्र का हाल...कंपनियों को ₹1 किलो टमाटर बेचने को मजबूर किसान

राजे-रजवाड़ों का रिवाज निभा रहे गांव के लोग

यहां सर्वप्रथम होलिका दहन होता है उसके बाद यहां से लाई चिंगारी से जगदलपुर राजमहल परिसर के सामने मावली माता मंदिर में युगल होलिका यानि दो होली के कुंड बनाकर उनका दहन किया जाता है। होलिका में तेन्दू, पलाश, साल, खैर, धवड़ा, हल्दू और बेर सहित सात प्रकार की सूखी टहनियों का दहन होता है। माड़पाल के सरपंच महादेव बाकड़े और पुजारी लखन ने बताया कि इन लकडिय़ों के दहन करने से उत्पन्न धुआं कई नुकसानदायक कीट को खत्म कर देता है, होलिका की राख कीट नाशक की तरह उपयोगी होती है।

ये खबर भी पढ़िए...मूणत सेक्स सीडी केस में भूपेश बघेल को नहीं छोड़ रही CBI... पहुंची कोर्ट

रथ संचालन में शामिल होते हैं राजपरिवार सदस्य

राज परिवार के द्वारा होलिका दहन से पहले मावली माता की पूजा अर्चना कर माता के छत्र को रथारूढ़ किया जाता है। इसके पीछे किंवदन्ती है कि बस्तर रियासत के राजा पुरुषोत्तम देव जब पदयात्रा करते हुए जगन्नाथ पुरी गए थे। उन्हें रथपति की उपाधि दी गई थी। पुरी से राजा पुरुषोत्तम देव लाव-लश्कर के साथ जब वापस बस्तर लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...मास्टर्स लीग टी 20 का सेमी फाइनल आज , ये है पार्किंग-रूट की व्यवस्था

उसी दौरान होली की रात को माड़पाल में ग्रामीणों ने उन्हें रोक कर होलिका दहन करने का आग्रह किया गया। पुरुषोत्तम देव ने सहर्ष स्वीकार किया। ग्रामीणों ने राजा को बैलगाड़ी में बैठ कर होलिका दहन स्थल तक ले गए। तब से हर साल होली के मौके पर बस्तर राजपरिवार सदस्य माड़पाल पहुंचते हैं और होलिका दहन में शामिल होते हैं। बस्तर दशहरा पर्व में तैयार किए जाने वाले रथ की तरह माड़पाल में ऐतिहासिक राजशाही होली के लिए रथ निर्माण शुभ मुहूर्त में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...CG Vyapam Vacancy: परीक्षाओं का सिलसिला शुरू... कई पदों पर निकली भर्ती

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • holi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
  • होली 2025
  • holi 2025 festival on friday
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज