छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह बोले , नक्सलियों के लिए नई सरेंडर पॉलिसी लाई जाएगी
Marut raj | Aug 24, 2024, 19:09 IST
Home Minister Amit Shah targets Congress during Chhattisgarh visit the sootr
अमित शाह ने कहा है कि नक्सलियों के लिए नई सरेंडर पॉलिसी लाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एसआईए को और मजबूत बनाने की बात भी कही। एनआईए की तर्ज पर एसआईए का गठन किया गया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के तीन दिन के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार की शाम मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे केंद्र सरकार के अभियान के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान देश में 53 फीसदी तक नक्सली वारदात की घटनाओं में कमी आई है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि मार्च 2026 तक देश को नक्सल समस्या से मुक्त करा लिया जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए मोदी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद नक्सली घटनाएं 53 फीसदी कम हो गईं हैं।
उन्होंने मीडियो से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के हिड़मा के गांव जाने का भी जिक्र किया। अमित शाह ने मीडिया को बताया कि नक्सली समस्या के कारण शिक्षा का स्तर बहुत गिर गया है। इसलिए अब अशिक्षित लोगों को पढ़ाने का अभियान चलाया जाएगा।
अमित शाह ने कहा है कि नक्सलियों के लिए नई सरेंडर पॉलिसी लाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एसआईए को और मजबूत बनाने की बात भी कही। ज्ञात हो कि एनआईए की तर्ज पर एसआईए का गठन किया गया है। उन्होंन नक्सलियों से हथियार छोड़ने की अपील भी की।
खबर अपडेट हो रही है....
मार्च 2026 तक देश को नक्सल समस्या से मुक्त कर देंगे
एसआईए को और मजबूत बनाया जाएगा
अमित शाह ने कहा है कि नक्सलियों के लिए नई सरेंडर पॉलिसी लाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एसआईए को और मजबूत बनाने की बात भी कही। ज्ञात हो कि एनआईए की तर्ज पर एसआईए का गठन किया गया है। उन्होंन नक्सलियों से हथियार छोड़ने की अपील भी की।
खबर अपडेट हो रही है....
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman