सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन में छत्तीसगढ़ 26वें स्थान पर, एमपी देश में अव्वल, बंगाल सबसे पीछे

Harrison Masih | May 15, 2026, 19:11 IST
Share
hpv-vaccine-low-uptake-state-ranks
hpv-vaccine-low-uptake-state-ranks

छत्तीसगढ़ में निशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में सिर्फ 4% किशोरियों को ही टीका लगाया गया है। अफवाहें, गर्मी और परीक्षाओं की वजह से टीकाकरण कम हुआ। मध्य प्रदेश देश में टॉप है। जानिए क्या है बाकी राज्यों की स्थिति।

छत्तीसगढ़ में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अब तक बहुत कम ही किशोरियों को टीका लगाया जा सका है। 16 मार्च से शुरू हुए इस अभियान में राज्य में 14 से 15 साल की 2.62 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन दो महीने गुजर जाने के बाद अब तक सिर्फ लगभग 12 हजार (4 प्रतिशत) किशोरियों को ही टीका मिला है। सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण में छत्तीसगढ़ 26वें स्थान पर है, जबकि मध्य प्रदेश देश में अव्वल है।

अफवाहों और डर से पीछे हटे लोग

अधिकारियों के अनुसार, टीकाकरण की संख्या कम होने की बड़ी वजह लोगों में फैली अफवाहें हैं। कई परिवारों का मानना है कि टीका लगाने से बच्चों को भविष्य में बांझपन या अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यही कारण है कि कई किशोरियां और उनके माता-पिता स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुँच रहे हैं।

सुविधा उपलब्ध, वैक्सीन सुरक्षित

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त टीका मौजूद है। टीकाकरण एम्स, सरकारी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी और पीएचसी) में किया जा रहा है। टीका लगने के बाद बच्चों की बाईं उंगली में अमिट स्याही से निशान लगाया जाता है और आधे घंटे तक उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रखा जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और अब तक किसी को गंभीर साइड इफेक्ट नहीं हुआ।

Cervical Cancer Vaccine
Cervical Cancer Vaccine


मध्य प्रदेश अव्वल, बंगाल सबसे पीछे

देशभर में इस अभियान में मध्य प्रदेश अव्वल है, जहां 100 प्रतिशत से ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ। वहीं, पश्चिम बंगाल सबसे पीछे है। शीर्ष दस राज्यों की स्थिति इस प्रकार है:

cervical cancer vaccination
cervical cancer vaccination

आगे की योजना

अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों और परीक्षाओं की वजह से टीकाकरण कम हुआ। अब स्कूल खुलने के बाद टीकाकरण बढ़ाने के लिए शिक्षकों की मदद से छात्राओं और उनके माता-पिता को जागरूक किया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। लेकिन समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है।

FAQ

  1. सर्वाइकल कैंसर क्या होता है?
    सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा (uterus के निचले हिस्से) में होने वाला कैंसर है। यह आमतौर पर एचपीवी (Human Papillomavirus) संक्रमण की वजह से होता है और समय पर टीकाकरण और जांच से काफी हद तक रोका जा सकता है।
  2. एचपीवी वैक्सीन से क्या किसी तरह का साइड इफेक्ट होता है?
    नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और अब तक किसी भी किशोरी में गंभीर साइड इफेक्ट की शिकायत नहीं आई है।
  3. छत्तीसगढ़ में सर्वाइकल टीकाकरण कम होने की वजह क्या है?
    टीकाकरण कम होने की मुख्य वजहें अफवाहें, माता-पिता का डर, गर्मी और परीक्षाओं के समय स्कूल से दूरी रही हैं। अधिकारियों ने जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण बढ़ाने की योजना बनाई है।


ये खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान में एचपीवी टीकाकरण अभियान : सरकारी स्कूलों में 9-14 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त लगेगा टीका

ACS की सख्ती: HPV टीकाकरण में भोपाल लक्ष्य से काफी पीछे, लापरवाही पर CMHO को नोटिस

बेटियों के स्वास्थ्य पर बड़ी पहल, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगी फ्री वैक्सीन

सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन: बजट की बड़ी घोषणा 20 महीने से कोमा में, RTI ने खोला लेटलतीफी का राज

Tags:
  • सर्वाइकल कैंसर
  • Cervical Cancer Vaccine
  • टीकाकरण अभियान
  • सर्वाइकल कैंसर क्या होता है
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा