राजधानी में 7 एकड़ में फैली फैक्ट्री में लगी भीषण आग.... एक मजदूर जिंदा जला

Kanak Durga Jha | Jun 29, 2025, 07:04 IST
Share
huge fire broke out factory spread over 7 acres raipur One worker burnt alive the sootr
huge fire broke out factory spread over 7 acres raipur One worker burnt alive the sootr

मंदिर हसौद स्थित गद्दा-फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में उस समय 18 मजदूर काम कर रहे थे। इसमें एक एक की जिंदा जलने से मौत हो गई।

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद स्थित गद्दा-फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में उस समय 18 मजदूर काम कर रहे थे। इसमें एक एक की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि 17 मजदूर वहां से जान बचाकर भागे। कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। उन्हें इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई। 7 एकड़ में फैली फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस व दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 4 घंटे में आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई थी।

फैक्ट्री में धुंआ ही धुंआ

पुलिस ने बताया कि धमतरी मगरलोड निवासी त्रिलोचन ध्रुव (18) मंदिर हसौद स्थित वैग इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर में ही रहता था। उसके साथ फैक्ट्री में 17 और लोग काम करते थे। इसमें 10 मजदूर बाहर के हैं और 7 स्थानीय हैं। रात 8 बजे फैक्ट्री में धुंआ उठने लगे। देखते ही देखते आग भभक गई।

5 किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुंए का गुब्बारा

धीरे-धीरे पूरे फैक्ट्री में फैल गई। 5 किलोमीटर दूर से धुंए का गुब्बार दिखाई दे रहा था। त्रिलोचन भीतर कमरे में काम रहा था। उसके बाकी साथी वहां से जान बचाकर भागे। त्रिलोचन भाग नहीं पाया और जिंदा जल गया। उसके साथी उसे बचाना चाहते थे, लेकिन आग की तेज लपटों की वजह से भीतर जा नहीं पाए। पुलिस ने आसपास की फैक्ट्रियों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई।

पुलिस के अनुसार फोम का मटेरियल होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और काबू नहीं हो रही थी। वह फैलते ही जा रही थी। फैक्ट्री में आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए।

फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू

पुलिस ने बताया कि कारोबारी मुकेश अग्रवाल ने 2022 में फैक्ट्री शुरू की थी। वहां फोम का गद्दा तैयार किया जाता था। वहां स्थानीय और दूसरे शहर व राज्य के मजदूर भी काम करते है। पुलिस ने आगजनी में कारोबारी मुकेश के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा उपाय की भी जांच की जा रही है।

फैक्ट्री में लगी भीषण आग | रायपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update

thesootr links

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई