पति-पत्नी ने गुस्से में एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

Marut raj | Dec 20, 2024, 08:53 IST
Share
Husband and wife set each other on fire in Balrampur the sootr
Husband and wife set each other on fire in Balrampur the sootr

घरेलू विवाद होने पर दोनों रोड पर आकर झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान गुस्से में घर से पेट्रोल उठाकर लाए और फिर एक-दूसरे पर डाल दिया। पति की हालत ज्यादा नाजुक है।

Husband and wife set each other on fire in Balrampur : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां गुस्से में पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर आग लगा दी। घरेलू विवाद होने पर दोनों रोड पर आकर झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान गुस्से में घर से पेट्रोल उठाकर लाए और फिर एक-दूसरे पर डाल दिया। घटना मदनपुर की है।

हिड़मा के घर पर चला 'बुलडोजर', मां को ले गया साथ...शाह का T फॉर्मूला

तीली जलाते ही दोनों आग की चपेट में आ गए

जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर गांव में रहने वाले मो. शमशाद (40) का पत्नी जुलेखा बेगम (36) से गुरुवार शाम विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों घर से बाहर निकलकर सड़क पर लड़ने लगे।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

इस दौरान पति शमशाद घर में पेट्रोल से भरा डिब्बा (जेरी कैन) लेकर बाहर निकला और पत्नी पर डालने लगा। इस दौरान पत्नी जुलेखा ने भी उसी डिब्बे से पति पर पेट्रोल छिड़क दिया। विवाद के बीच मो. शमशाद ने जैसे ही माचिस जलाई, दोनों आग की लपटों की चपेट में आ गए।

दीमक की तरह रेलवे में कुर्सी से चिपके हुए हैं अफसर, नहीं हो रहा तबादला

पति 80 फीसदी झुलसा, हालत गंभीर

दोनों को आग की लपटों में घिरा देख आसपास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। हादसे में मो. शमशाद करीब 80 फीसदी से अधिक झुलस गया है। पत्नी जुलेखा बेगम भी 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई है।

पुलिस भर्ती फिजिकल में फर्जीवाड़ा,सिलेक्शन कराने 11 के 20 नंबर किए,FIR

CHC वाड्रफनगर में दोनों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मो. शमशाद के शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया है, जिसके चलते उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं जुलेखा बेगम भी काफी झुलस गई है। दोनों को अंबिकापुर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है। वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डागेश्वर सिंह के अनुसार मो. शमशाद ड्राइवर है। दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • बलरामपुर न्यूज
  • पति पत्नी का झगड़ा
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा