IAS IPS Transfer : सूरजपुर कांड पर CM का एक्शन, SP के बाद कलेक्टर बदला

Arun Tiwari | Oct 22, 2024, 21:26 IST
Share
Chhattisgarh IAS IPS Transfer List the sootr
Chhattisgarh IAS IPS Transfer List the sootr

IAS IPS Transfer List : सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर भेज दिया गया है। एस जयवर्धन नए कलेक्टर बनाये गए हैं। सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव किया है।

IAS IPS Transfer List : सीएम विष्णुदेव साय ने सूरजपुर कांड पर कड़ा एक्शन लिया है। देर रात एसपी को हटाने के बाद कलेक्टर को भी बदल दिया गया। सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर भेज दिया गया है। एस जयवर्धन नए कलेक्टर बनाये गए हैं। सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव किया है। सूरजपुर, जशपुर और मोहला-मानपुर के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

तमन्ना भाटिया ED के चंगुल में फंसीं, IPL मैच में बेटिंग एप प्रमोशन केस

जनसंपर्क में ips की जगह ias

सरकार ने जनसंपर्क विभाग से आईपीएस की पदस्थापना को खत्म करते हुए वहां आईएएस बिठा दिया है। भूपेश सरकार ने जनसंपर्क में आईपीएस अफसर को बिठाया था। साय सरकार ने आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया था। अब उनकी जगह आईएएस रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त बना दिया गया है।

बेटे को MBBS डॉक्टर बनाने फर्जी NRI रिश्तेदार बनाए ,एडमिशन होगा निरस्त

इनकी पदस्थापना में फेरबदल

कवर्धा के लोहारीडीह कांड के बाद कलेक्टर पद से हटाए गए जनमेजय महोबे को नान के एमडी के बाद महिला-बाल विकास के डायरेक्टर का प्रभार भी सौंपा है। सूची के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी आईएएस जगदीश सोनकर को उपसचिव के रूप में मंत्रालय में भेजा गया है।

एक्टिव हुआ साइक्लोन 'दाना', 48 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल

उनका एमडी का प्रभार विजय दयाराम के. को सौंपा गया है। इसी तरह, सूरजपुर के कलेक्टर रोहित व्यास को हटाकर जशपुर का कलेक्टर बनाया गया है। सूरजपुर कलेक्टर के तौर पर एस जयवर्धन को भेजा गया है। जयवर्धन मोहला-मानपुर कलेक्टर थे, उनकी जगह तूलिका प्रजापति को पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल में 10 आईएएस अफसर प्रभावित हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा चिकन- मटन , विष्णुदेव सरकार ने जारी किया आदेश

देखें लिस्ट...

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • Chhattisgarh IAS IPS Transfer
  • IAS IPS TRANSFER
  • IAS IPS Transfer News
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच