IAS सुबाेध सिंह को भारत सरकार ने स्टील मंत्रालय में दी बड़ी जिम्मेदारी

Marut raj | Oct 27, 2024, 09:56 IST
Share
IAS officer Subodh Singh appointed as financial advisor to the Ministry of Steel the sootr
IAS officer Subodh Singh appointed as financial advisor to the Ministry of Steel the sootr

IAS officer Subodh Singh : सुबोध सिंह 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ बनने के तीन साल पहले वे मध्यप्रदेश कैडर में आए थे। इसके बाद में राज्य का बंटवारा होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट हुआ।

IAS officer Subodh Singh :छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस सुबोध सिंह को भारत सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अफसर सुबोध सिंह को स्टील मंत्रालय में फायनेंसियल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञात हो कि ज्वॉइंट सेक्रेटरी से प्रमोट होकर एडिशनल सेक्रेटरी बनने वाले अफसरों को भारत सरकार विभिन्न विभागों में एडवाइजर बनाती है। इसके करीब तीन साल बाद फिर सचिव पद के लिए प्रमोशन होता है।

तमन्ना भाटिया ED के चंगुल में फंसीं, IPL मैच में बेटिंग एप प्रमोशन केस

मध्य प्रदेश कैडर से आए छत्तीसगढ़

सुबोध सिंह 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ बनने के तीन साल पहले वे मध्यप्रदेश कैडर में आए थे। इसके बाद में राज्य का बंटवारा होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट हुआ। ज्ञात हो कि नीट परीक्षा में निचले स्तर पर धांधली का खामियाजा सुबोध सिंह को उठाना पड़ा था। राजनीतिक प्रेशर में सरकार ने उन्हें वहां से हटा दिया था। अब उन्हें स्टील जैसा महत्वपूर्ण विभाग देकर इसकी भारपाई करने की कोशिश की गई है।

SBI मैनेजर सहित पूरी ब्रांच गिरफ्तार, मृत इंसान के नाम पर लोन घोटाला

रिजल्ट देने वाले अफसर

उल्लेखनीय है कि सुबोध सिंह को साफ सुथरी छवि के साथ ही रिजल्ट देने वाला अफसर माना जाता है। वह साल 2020 में छत्तीसगढ़ से सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली गए है। वहां वे पहले फूड मंत्रालय में रहे। नागरिक आपूर्ति निगम के ज्वॉइंट सेक्रेटरी रहने के बाद उन्हें वहीं पर एडिशनल सेक्रेटरी प्रमोट किया गया। इसके बाद उन्हें एनटीए का सीईओ बनाया गया था।

छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा चिकन- मटन , विष्णुदेव सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ के कलेक्टर रहे

सुबोध सिंह रायगढ़, रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। रायपुर के दो बार कलेक्टर रहने वाले वे पहले आईएएस अधिकारी थे। रायपुर के बाद उन्हें बिलासपुर कलेक्टर बनाकर भेजा गया था। बिलासपुर से लौटकर फिर उन्हें रायपुर का कलेक्टर बनाया गया। रायपुर कलेक्टर से ही तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उन्हें अपने सचिवालय में बुला लिया था। इसके बाद वे करीब आठ साल वह सीएम सचिवालय में रहे।

IIT ने AIIMS के डॉक्टर्स के साथ मिलकर बनाया एप , AI से होगा इलाज

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • भारत सरकार
  • cg news in hindi
  • chhattisgarh news ias officer transfer
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा