छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jitendra Shrivastava | Feb 26, 2024, 21:02 IST
THESOOTR
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बदलने के बाद अधिकारियों के तबादले का दौर भी जारी है। प्रदेश में कई जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। 6 अफसरों का तबादला किया गया है इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बदलने के बाद अधिकारियों के तबादले का दौर भी जारी है। राज्य शासन के आदेश पर छत्तीसगढ़ में सोमवार को 6 IAS अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में तीन जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। खासी चर्चा में रहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की कलेक्टर रही प्रियंका महोबिया को हटाकर उन्हें संचालक पंचायत विभाग बनाया गया है। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है।
बदले गए अफसरों में सारंगगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर कुमार लाल चौहान को बलौदाबाजार-भाटापारा का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस धर्मेश साहू को सारंगगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस चंदन कुमार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। आईएएस प्रियंका ऋषि महोबिया को संचालक पंचायत विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस लीना कमलेश मंडावी को कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस प्रतीक जैन को सीईओ आरडीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन IAS अफसरों का किया तबादला

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari