एमपी के संतोष वर्मा का विवादित बयान: छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण समाज में आक्रोश, दुर्ग लाने वाले को 1 लाख का इनाम

Sanjay Dhiman | Nov 27, 2025, 18:49 IST
Share
IAS SANTOSH VARMA METTER
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के IAS संतोष वर्मा के आरक्षण पर दिए विवादित बयान से ब्राह्मण समाज भड़का। दुर्ग में समाज ने FIR और सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाज ने अफसर को दुर्ग लाने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की है।

DURG. मध्यप्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा का बयान छत्तीसगढ़ में विवाद का कारण बन गया है। 23 नवंबर को भोपाल में उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, "जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं करेगा, तब तक आरक्षण मिलना चाहिए।"

इस बयान ने ब्राह्मण समाज को नाराज कर दिया है। समाज ने इसे महिलाओं का अपमान और जातिवाद फैलाने वाला बताया। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि बयान वरिष्ठ IAS अधिकारी की गरिमामय के विपरीत है। समाज ने विवादित अधिकारी को दुर्ग लाने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा भी की है।

सीजी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

यह खबरें भी पढ़ें...

विवादित बयान पर आईएएस संतोष वर्मा को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

अजाक्स का असली अध्यक्ष कौन; संतोष वर्मा या मुकेश मौर्य, सरकार लगाएगी मुहर

दुर्ग में ब्राह्मण समाज का विरोध

दुर्ग में सर्व ब्राह्मण समाज ने इस बयान के खिलाफ कलेक्टोरेट के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के नेताओं ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ब्राह्मण समाज ने ऐलान किया कि अधिकारी को दुर्ग लाने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। समाज ने धमकी दी कि अगर अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती है, उग्र आंदोलन किया जाएगा।

समाज पदाधिकारियों का बयान

दुर्ग सर्व ब्राह्मण समाज संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने इस विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बयान किसी भी सभ्य और जिम्मेदार सरकारी अधिकारी से नहीं आ सकता। समाज ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि इस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रशासन से यह भी अपील की कि अधिकारी के खिलाफ जल्द से जल्द FIR दर्ज की जाए।

संतोष वर्मा पर सरकारी कार्रवाई

इधर मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अफसर संतोष वर्मा को नोटिस जारी किया है। उन्होंने संतोष वर्मा से सात दिनों के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। उन्हें सिविल सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन का दोषी माना गया है। इस बयान के बाद से देशभर में विरोध हो रहा है। मध्यप्रदेश में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश और बढ़ता जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ निवेश के पक्के वादे, जमीन पर उतरने में कमजोर हो रहे इरादे

छत्तीसगढ़ में 1478 शिक्षकों को तोहफा: व्याख्याता और प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति

ब्राह्मण समाज का दृष्टिकोण

ब्राह्मण समाज ने इस मामले में खुद को अपमानित महसूस किया है। उनका कहना है कि सरकारी अधिकारी की गई यह टिप्पणी समाज को बांटने वाली है। उनका यह भी कहना है कि ऐसा बयान न सिर्फ महिलाओं के सम्मान का उल्लंघन है, बल्कि जातिवाद को बढ़ावा देने वाला है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग
  • ब्राह्मण समाज
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • दुर्ग सर्व ब्राह्मण समाज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज