कृष्ण कुंज को कृष्ण का इंतजार, सरकारी दफ्तर में धूल खा रही प्रतिमाएं

Pravesh Shukla | Jun 22, 2025, 14:50 IST
Share
marut raj - 2025-06-22T141918.896
marut raj - 2025-06-22T141918.896

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कृष्ण कुंज योजना की शुरआत की गई थी। इसके तहत जिले में अलग-अलग जगह पर कृष्ण कुंज बनाया जाना था, जिसमें भगवान कृष्ण की प्रतिमा विराजमान होनी थी। लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। सिस्टम की मार से इंसान तो इंसान भगवान भी अछूते नहीं है। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। शहर में हरियाली और सांस्कृतिक चेतना बढ़ाने के मकसद कृष्ण कुंज योजना की शुरआत की गई थी। इसके तहत मनेन्द्रगढ़, झगड़ा खांड, नई लेदरी और खोंगापानी में कृष्ण कुंज बनाया जाना था, जिसमें भगवान कृष्ण की प्रतिमा विराजमान होनी थी। प्रशासन की ओर से कृष्ण कुंज का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां अब तक कृष्ण कुंज में नहीं विराजी गईं ।

ये भी पढ़ें: दुकानों, शो-रूम के ऊपर बड़े बोर्ड लगाने से पहले अब लेना होगा परमिशन

वन विभाग की ओर से लाई गई श्री कृष्ण की प्रतिमा फिलहाल मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र कार्यालय में जमीन पर पड़ी धूल खा रही हैं। प्रशासन की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

गुलाब कमरो ने उठाए सवाल

भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इसे 'भगवान का अपमान' करार दिया है। उन्होंने कहा कि “भगवान के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी अब उन्हीं की मूर्ति की उपेक्षा कर रही है”। उन्होंने आगे कहा कि “सरकार भगवान के नाम पर वोट मांगती है। कभी राम के नाम पर, कभी कृष्ण के नाम पर । लेकिन हकीकत में उनका पालन करने या सम्मान देने की मानसिकता नहीं दिखती।” उन्होंने आगे कहा, “अब मूर्तियों की स्थापना तत्काल की जानी चाहिए, नहीं तो यह केवल योजनाओं का राजनीतिक दोहन भर रह जाएगा।”

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की शिक्षक की याचिका, एनआईए को इलेक्ट्रॉनिक जांच की पूरी छूट

'जिम्मेदारी से भाग रहे अफसर'

गुलाब कमरो यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 'जब भूपेश बघेल की सरकार थी, तब कृष्ण कुंज को लेकर गंभीरता थी,काम में तेजी थी। लेकिन वर्तमान में मूर्ति स्थापित करना तो दूर, विभागीय अधिकारी ज़िम्मेदारी से भागते नजर आ रहे हैं'।

ये है योजना का मकसद

कृष्ण कुंज योजना का उद्देश्य शहरों में हरियाली बढ़ाना, प्रदूषण कम करना, बच्चों को खेल के लिए सुरक्षित स्थान देने के साथ ही औषधीय पौधों की उपलब्धता से आम जनता को घरेलू उपचार में सुविधा प्रदान करना है। योजना के अनुसार, कृष्ण कुंज को कम से कम एक एकड़ सरकारी जमीन पर शहर के पास विकसित किया जाना था। इसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ी धार्मिक, पारंपरिक और औषधीय पौधों का भी समावेश किया जाना है।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में... पड़ोसी राज्यों के DGP की लेंगे बैठक

कन्नी काट रहे जिम्मेदार

इस योजना की जिम्मेदारी वन और जलवायु परिवर्तन विभाग को दी गई थी। लेकिन मनेंद्रगढ़ वन मंडल की ओर से जिस तरह भगवान कृष्ण की मूर्तियों की अनदेखी की गई है, उससे न सिर्फ विभाग की कार्यशैली बल्कि अफसरों की नियति पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब इस मामले में जानकारी लेने के लिए जब हमने वन परिक्षेत्राधिकारी मनेंद्रगढ़ को कॉल किया तो उन्होंने कॉल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। साथ ही हमारी टीम तीन दिन तक दफ्तर के चक्कर काटती रही, लेकिन डीएफओ ने मुलाकात करना तो दूर यह कहकर टीम को वापस लौटा दिया कि, उनके पास दस्तखत के लिए बहुत सी फाइलें हैं।

ये भी पढ़ें: पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में फिर उजागर हुई लापरवाही, गलत पेपर बांटने से विद्यार्थी हलकान

जनप्रतिनिधियों ने की ये मांग

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम नागरिकों ने भी शासन से मांग की है कि भगवान कृष्ण की मूर्तियां जल्द विराजमान की जाएं साथ ही योजना की मूल भावना के अनुरूप इसे क्रियान्वित किया जाए। और अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका हाल भी बाकी योजनाओं की ही तरह होगा।

Lord Krishna, Negligence, chhattisgarh news, Krishna Kunj, chhattisgarh, government office, भगवान कृष्ण, लापरवाही, कृष्ण कुंज, छत्तीसगढ़ न्यूज, छत्तीसगढ़

thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • वन विभाग
  • लापरवाही
  • Lord Krishna
  • government office
  • भगवान कृष्ण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा