हथियार लेकर क्लब, होटल में गए तो पुलिस को हो जाएगी खबर

Marut raj | Published:
Share
रायपुर
रायपुर

हाइपर क्लब में गोली कांड के बाद रायपुर पुलिस नशे पर अंकुश लगाने के लिए सख्त रवैया अख्तियार कर रही है। संस्थान में किसी प्रकार का हुडदंग होने पर संचालक की भी जवाबदारी तय की जाएगी।

रायपुर. नशे पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस (police ) सख्त रवैया अख्तियार कर रही है। इसके तहत एसपी संतोष सिंह ने कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति हथियार(weapons) लेकर या रख कर शराब का नशा करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाए। हाइपर क्लब में गोली कांड के बाद रायपुर पुलिस ने यह कदम उठाया है। इसके लिए एसपी ने सिविल लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में रायपुर के विभिन्न क्लब(club) होटल(hotel ), ढ़ाबा, लाज, कैफे, रेस्टोरेंट और बार संचालकों की बैठक ली थी।

सिंगर आदित्य नारायण ने की बदसलूकी, फैंस को मारा फिर मोबाइल छीनकर फेंका

समय का करें पालन


आयुष्मान और डॉ. खूबचंद बघेल योजना, अस्पतालों के करोड़ों रुपए फंसे

एसपी ने बार संचालकों को बार को समय से बंद करने, बार एवं क्लब के नियमों का सख्ती से पालन करने, साथ ही होटल, ढ़ाबा, लाज, कैफे, रेस्टोरेंट एवं बार के संचालकों को किसी भी प्रकार का सूखा नशा या कोकिन, एमडीएमए, ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीली पदार्थो का उपयोग किसी भी संचालक की जानकारी में हो रही है तो ऐसे संचालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने कहा गया।

सरगुजा में 2 साल में 550 लोगों ने की खुदकुशी, सामने आई ये बड़ी वजह

बाउंसर व सुरक्षा गार्ड रखने को कहा
संस्थान में किसी प्रकार का हुडदंग होने पर संचालक की भी जवाबदारी तय की जाएगी। इसलिए पर्याप्त संख्या में बाउंसर व सुरक्षा गार्ड रखें, ताकि हुडदंग या अन्य परिस्थिति को आसानी से कंट्रोल किया जा सके। बार के अंदर किसी भी प्रकार की अश्लील म्यूजिक का उपयोग नहीं होना चाहिए। प्रतिष्ठानों के अंदर किसी भी प्रकार के आग व स्पार्कल गन का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल होने पर संचालक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से अग्नि शमन के उपकरण होने चाहिए।

महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ स्थायी वारंट

Tags:
  • police
  • पुलिस
  • होटल
  • हथियार
  • weapons
  • club
  • क्लब
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर