आईजी रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न आरोपों के बाद पुलिस अकादमी से हटाए गए, IPS अजय यादव बने नए अकादमी प्रमुख

VINAY VERMA | Published:
Share
ig-ratanlal-dangi-sexual-harassment
ig-ratanlal-dangi-sexual-harassment

छत्तीसगढ़ सरकार ने IG रतनलाल डांगी के खिलाफ कार्रवाई की। उन्हें पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटा दिया गया। योग प्रशिक्षिका ने डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह कार्रवाई 14 दिन बाद की गई।

RAIPUR. यौन उत्पीड़न मामले में फंसे IG रतन लाल डांगी पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से रतनलाल डांगी को हटा दिया है। कार्रवाई योग प्रशिक्षिका द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के 14 दिन बाद की गई है। शिकायतकर्ता महिला एक SI की पत्नी भी है। 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अजय कुमार यादव को नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

गृह सचिव ने जारी किया आदेश

गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महिला ने पुलिस मुख्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने IG डांगी पर यौन एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिकायत को विभागीय प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया गया और प्रारंभिक जांच के बाद गृह विभाग ने यह निर्णय लिया।

a0237501-f19
a0237501-f19


ये भी पढ़ें...IPS रतनलाल डांगी केस में नया मोड़: महिला के दीदी-जीजा का खुलासा- वो पहले भी कर चुकी है ऐसी हरकत

ये भी पढ़ें...आईजी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, योग प्रशिक्षिका के आरोप पर जांच शुरू

बचाव में ब्लैकमेल का दावा

डांगी ने पहले अपने बचाव में दावा किया था कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है और उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्व में ही सूचित कर दिया था। आरोपों और पलट दावों के बीच हुई गोपनीय जांच के बाद यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के 14 दिन बाद तैयार प्रारंभिक रिपोर्ट में IG डांगी को पदमुक्त करने की अनुशंसा की गई थी। आगे की जांच जारी रहेगी और आरोप सिद्ध होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में GST के लिए नया नियमः अब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से कर पाएंगे पेमेंट

ये भी पढ़ें...SIR की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाई नई समिति, मोहन मरकाम बने संयोजक

IPS अजय यादव को कमान

नए आदेश के अनुसार, IPS अजय कुमार यादव पुलिस अकादमी, चंदखुरी के अतिरिक्त प्रभार निदेशक होंगे। अजय यादव फिलहाल PHQ में पदस्थ हैं। इनके पास IG के रुप में नारकोटिक्स शाखा की जिम्मेदारी है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आईजी रतनलाल डांगी
  • यौन उत्पीड़न
  • गृह विभाग
  • phq
  • आईपीएस अजय कुमार यादव
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?