CG पुलिस की लापरवाही : 5 साल पुराना केस, 12 अफसर और कोई कार्रवाई नहीं, आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण

Deeksha Nandini Mehra | Jun 07, 2024, 09:15 IST
Share
fraud
fraud

सिविल लाइन थाने में पदस्थ सभी अफसरों और विवेचकों से स्पष्टीकरण लेकर आईजी कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा। अब तक 12 अफसरों में से 6 अधिकारियों ने अपने जवाब प्रस्तुत कर दिए..

Police Officers Negligence : गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज ( Government Medical College ) में एडमिशन दिलाने के नाम पर 5 साल पहले दो आरोपियों ने 4 लाख रुपए की ठगी की थी। ये मामला सिविल लाइन थाने में पदस्थ सीएसपी, 6 टीआई, 4 एसआई और एएसआई के पास से होकर गुजरा, लेकिन किसी ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।

समीक्षा के बाद जब इन अफसरों की लापरवाही सामने आई, तो आईजी और एसपी ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रकरण की समीक्षा के बाद 10 बिंदुओं पर अफसरों द्वारा जांच में बरती गई लापरवाही का जिक्र करते हुए 16 अप्रैल को एसपी को पत्र लिखा।

इस पत्र में उन्होंने मामला थाने में दर्ज होने के बाद से लेकर अब तक सिविल लाइन थाने में पदस्थ सभी अफसरों और विवेचकों से स्पष्टीकरण लेकर आईजी कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा है। एसपी ने 18 अप्रैल को सभी को पत्र जारी का स्पष्टीकरण मांगा था, जिस पर 6 अधिकारियों ने अपने जवाब प्रस्तुत कर दिए हैं।

ये खबर पढ़िए ...CBSE Guidelines : छात्रों की संख्या को लेकर नियम सख्त, अब एक सेक्शन में बैठ सकेंगे सिर्फ 40 बच्चे

गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगी


इन बिंदुओं से समझें पुलिस ने किस तरह कहां और कब लापरवाही बरती {प्रकरण 12 मई 2018 को थाने में दर्ज हुआ। इसके बाद सीधे 31 दिसंबर 2021 को जांच कर खानापूर्ति की गई। इसके बाद 2022 में 5 अप्रैल, 15 जून, 30 सितंबर और 31 दिसंबर को जांच करना बताया गया।

समीक्षा में यह भी खानापूर्ति मानी गई। वर्ष 2023 में 9 फरवरी, 6 जुलाई, 26 अगस्त को जांच की गई। इसमें भी लापरवाही मिली। इसके बाद 8 माह तक कोई जांच नहीं की गई। जांच अधिकारी ने 8 सितंबर 2019 को संदेहियों की जानकारी, सीडीआर व लोकेशन लेकर नागपुर जाने की अनुमति ली, लेकिन टीम नहीं भेजी गई।

खबर मिली कि आरोपी सौरभ श्रीवास्तव किसी मामले में चित्रकूट यूपी में गिरफ्तार हुआ है। लेकिन यहां की पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोनों आरोपियों का सीडीआर प्राप्त किया गया, लेकिन जांच कर उनकी आपराधिक संबद्धता स्थापित नहीं की गई।

न ही कैफे में होने की सूचना पर दबिश दी गई। आरोपियों की पतासाजी के दौरान उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी नहीं ली गई। 11 दिसंबर 2013 को खाते से रुपए ट्रांसफर करने प्रार्थी के बयान के बाद भी बैंक से दस्तावेज जब्ती और आरोपियों से जुड़ी जानकारी हासिल नहीं की गई।

ये खबर पढ़िए ...CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज चलेंगी तेज हवाएं, पांच जिलों में हो सकती है बारिश

इन पर लापरवाही का आरोप


  1. उप पुलिस अधीक्षक बीएस खुंटिया ( सेवानिवृत्त )
  2. TI कलीम खान, वर्तमान में अंबिकापुर में पदस्थ
  3. TI परिवेश तिवारी, वर्तमान में बलौदा बाजार में पदस्थ
  4. TI सुरेंद्र स्वर्णकार, वर्तमान में सुकमा में पदस्थ
  5. TI सनीप रात्रे, वर्तमान में वर्तमान में जीपीएम में पदस्थ
  6. TI जय प्रकाश गुप्ता, वर्तमान में निलंबित चल रहे
  7. TI प्रदीप आर्य, वर्तमान में सिविल लाइन थाना प्रभारी
  8. SI फैजुल दोहा शाह, वर्तमान में रायपुर में पदस्थ
  9. SI मोहन भारद्धाज, वर्तमान में रायगढ़ में पदस्थ
  10. SI संजय बरेठ, वर्तमान में कबीरधाम में पदस्थ
  11. SI सुमेंद्र खरे, वर्तमान में राजनांदगांव में पदस्थ
  12. ASI भरत लाल राठौर, वर्तमान में कोनी थाने में पदस्थ

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Chhattisgarh Fraud Case

Tags:
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन
  • Government Medical College
  • Police Officers Negligence
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई