IIT भिलाई के छात्रों को अब मिलेगा इंटरनेशनल रिसर्च का मौका, जर्मनी की संस्था उठाएगी पूरा खर्च
Harrison Masih | Oct 28, 2025, 13:08 IST
iit-bhilai-germany-daad-research-mou-2025 the sootr
IIT भिलाई के छात्रों के लिए विदेश में रिसर्च करने का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। IIT भिलाई और जर्मन एकेडमिक एक्सचेंज सर्विस के बीच हुए समझौते के बाद छात्रों को जर्मनी में स्कॉलरशिप, रिसर्च लैब और फंडिंग की सुविधा मिलेगी।
Bhilai. छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में स्थित IIT भिलाई के छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अब अंतरराष्ट्रीय रिसर्च के नए रास्ते खुल गए हैं। IIT भिलाई और जर्मन एकेडमिक एक्सचेंज सर्विस (DAAD - German Academic Exchange Service) के बीच हुए एक अहम एमओयू (समझौते) के तहत अब जर्मनी छात्रों को फंडिंग, रिसर्च लैब की सुविधाएं, और वैज्ञानिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।
यह एमओयू दिल्ली स्थित जर्मन एंबेसी में हुआ, जिसमें IIT भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश और DAAD के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल डॉ. माइकल हार्म्स मौजूद रहे। दोनों संस्थाओं ने कहा कि यह साझेदारी भारत और जर्मनी के बीच शैक्षणिक और वैज्ञानिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... IIT भिलाई ने फ्रांस के बाद अब जर्मनी की यूनिवर्सिटी से किया MOU
इस समझौते (IIT Bhilai and DAAD MOU) के तहत IIT भिलाई के विद्यार्थी अब जर्मनी में स्कॉलरशिप लेकर उच्च शिक्षा और रिसर्च प्रोजेक्ट्स कर सकेंगे। जर्मनी की DAAD संस्था छात्रों को स्कॉलरशिप, फंडिंग, विश्वस्तरीय प्रयोगशाला (लैब) सुविधाएं, और वैज्ञानिक प्रशिक्षण (Scientific Training) प्रदान करेगी।
ये खबर भी पढ़ें... IIT भिलाई के वैज्ञानिकों ने किया स्मार्ट इंसुलिन का अविष्कार, इंसुलिन के इंजेक्शन से मिलेगा छुटकारा, डायबिटीज पेशेंट को होगा फायदा
समझौते के अनुसार, अब IIT भिलाई के फैकल्टी और विद्यार्थी दोनों को जर्मनी में रिसर्च के लिए आमंत्रित किया जाएगा। DAAD उनकी रिसर्च फंडिंग करेगा, संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देगा, और अकादमिक व वैज्ञानिक एक्सचेंज प्रोग्राम्स को मजबूत करेगा।
IIT Bhilai के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने कहा- “यह एमओयू हमारे विद्यार्थियों और फैकल्टी के रिसर्च के दायरे को कई गुना बढ़ा देगा। जर्मनी की ओर से फंडिंग और सुविधाएं मिलने से हमारे शोध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएंगे।”
उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में संयुक्त प्रोजेक्ट्स, रिसर्च वर्कशॉप्स और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम्स भी शुरू किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... देश में पहली बार IIT भिलाई 50 प्रतिशत एथेनॉल मिलाकर डीजल इंजन चलाने में कामयाब, भारत सरकार ने दिया था ये प्रोजेक्ट
ये खबर भी पढ़ें... IIT भिलाई के स्टूडेंट रायपुर AIIMS में भर्ती मरीजों के लिए बनाएंगे सहायक उपकरण, डॉक्टर्स की रिसर्च जानेंगे स्टूडेंट
दिल्ली में हुआ समझौता समारोह
ये खबर भी पढ़ें... IIT भिलाई ने फ्रांस के बाद अब जर्मनी की यूनिवर्सिटी से किया MOU
छात्रों को मिलेगा जर्मनी में पढ़ाई और रिसर्च का मौका
IIT भिलाई के छात्र ने पहले ही दिखाया रास्ता
IIT भिलाई के छात्र शास्वत जायसवाल को पहले ही DAAD स्कॉलरशिप मिल चुकी है। उन्होंने जर्मनी में समर रिसर्च प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया था। उनकी स्टडी, रिसर्च और आवास की पूरी व्यवस्था जर्मन एकेडमिक एक्सचेंज सर्विस ने की थी। अब यह समझौता अन्य छात्रों के लिए भी ऐसे ही अवसरों का रास्ता खोलेगा।
जर्मनी करेगा रिसर्च फंडिंग
IIT भिलाई निदेशक बोले — रिसर्च का दायरा बढ़ेगा कई गुना
उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में संयुक्त प्रोजेक्ट्स, रिसर्च वर्कशॉप्स और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम्स भी शुरू किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... देश में पहली बार IIT भिलाई 50 प्रतिशत एथेनॉल मिलाकर डीजल इंजन चलाने में कामयाब, भारत सरकार ने दिया था ये प्रोजेक्ट
ये खबर भी पढ़ें... IIT भिलाई के स्टूडेंट रायपुर AIIMS में भर्ती मरीजों के लिए बनाएंगे सहायक उपकरण, डॉक्टर्स की रिसर्च जानेंगे स्टूडेंट
क्यों अहम है यह साझेदारी?
- IIT भिलाई अब जर्मनी के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से जुड़ सकेगा।
- छात्रों को यूरोप में रिसर्च और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।
- जर्मनी और भारत के बीच विज्ञान, तकनीक और शिक्षा में गहरा सहयोग होगा।
- IIT भिलाई देश के उभरते टेक्निकल संस्थानों में अपनी वैश्विक पहचान बनाएगा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman