वन भूमि पर अवैध कब्जा: 40 घरों पर चला बुलडोजर, बेदखली का बड़ा अभियान

Harrison Masih | Jun 14, 2025, 15:34 IST
Share
Illegal occupation of forest land Bulldozers run on 40 houses sarguja the sootr
Illegal occupation of forest land Bulldozers run on 40 houses sarguja the sootr

सरगुजा जिले के अंबिकापुर वन क्षेत्र अंतर्गत चोकराकछार गांव में संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए लगभग 40 अवैध मकानों पर बुलडोजर चला। कार्रवाई वन विभाग, राजस्व अमले और पुलिस बल की संयुक्त मौजूदगी में की गई।

सरगुजा जिले के अंबिकापुर वन क्षेत्र अंतर्गत चोकराकछार गांव में संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए लगभग 40 अवैध मकानों पर बुलडोजर चला। कार्रवाई वन विभाग, राजस्व अमले और पुलिस बल की संयुक्त मौजूदगी में की गई। कार्रवाई से पहले विभाग ने बेजाकब्जाधारियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन कब्जा न हटाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh News | वक्फ बोर्ड की 30 हजार एकड़ जमीन पर मुतल्लवियों का अवैध कब्जा

क्या है मामला?

वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संरक्षित वन भूमि पर दर्जनों लोगों ने बिना अनुमति मकान बना लिए थे और खेती भी कर रहे थे। इन कब्जों को लेकर पार्षद आलोक दुबे ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने वन अधिकार कानून का दुरुपयोग और फर्जी पट्टों के जरिए कब्जा जमाने की बात कही।

फर्जी वन अधिकार पट्टा और अतिक्रमण की कहानी

पार्षद दुबे ने आरोप लगाया कि ग्राम रनपुर खुर्द के संरक्षित वन खंड क्रमांक 2581 की करीब 25 एकड़ जमीन पर 11 परिवारों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इन लोगों को फर्जी तरीके से वन अधिकार मान्यता पत्र जारी कर दिए गए थे। कुछ लोगों ने तो जमीन को बेच भी दिया, जबकि वन अधिकार अधिनियम की धारा 4 की उपधारा के अनुसार, यह जमीन स्थानांतरित नहीं की जा सकती।

ये खबर भी पढ़ें... बांधवगढ़ की 200 एकड़ वनभूमि पर अवैध कब्जा: हाईकोर्ट ने इन अफसरों को भेजा नोटिस

शिकायत के साथ गूगल मैप के प्रमाण भी दिए गए, जिसमें यह दर्शाया गया कि 2011 में जमीन पर कोई निर्माण नहीं था, जबकि 2012 से 2024 के बीच 52 से अधिक मकान खड़े हो गए। आरोप है कि यह सब कुछ वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ।

डीएफओ का आदेश और कानूनी कार्रवाई

वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा की गई रिपोर्ट के आधार पर डीएफओ सरगुजा ने 8 मई 2025 को बेदखली का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि यदि 2 दिनों के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो निर्माण, फसल आदि को राजसात कर लिया जाएगा। साथ ही कब्जा हटाने की पूरी लागत भी संबंधित व्यक्ति से वसूली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... वक्फ बिल को लेकर भोपाल सांसद आलोक शर्मा बोले- अवैध कब्जा करने वाले जाएंगे जेल

नोटिस के बाद भी नहीं हटे तो चली कार्रवाई

बेदखली नोटिस के बावजूद जब कब्जाधारी नहीं हटे, तो आज बड़ी कार्रवाई की गई। 40 अवैध मकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान वन और राजस्व विभाग के अधिकारी तथा पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर तैनात रहा।

प्रशासन का सख्त संदेश

यह कार्रवाई सिर्फ कब्जाधारियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए चेतावनी भी है, जो मिलीभगत कर कानून का उल्लंघन करते हैं। वन भूमि पर कब्जा कर नियमों को ताक पर रखने वालों के लिए यह एक कड़ा संदेश है कि अब ऐसे मामलों में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर में चला बुलडोजर, 11 एकड़ जमीन पर लोगों ने किया था अवैध कब्जा

वन भूमि पर अवैध कब्जा | 40 घरों पर चला बुलडोजर | अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन | Sarguja Forest Department | Ambikapur News

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Ambikapur News
  • वन भूमि पर अवैध कब्जा
  • 40 घरों पर चला बुलडोजर
  • अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन
  • Sarguja Forest Department
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा