वक्फ बिल को लेकर भोपाल सांसद आलोक शर्मा बोले- अवैध कब्जा करने वाले जाएंगे जेल

Sandeep Kumar | Updated:
Share
bhopal-mp-alok-sharma
bhopal-mp-alok-sharma

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने वक्फ संपत्तियों पर आए नए बिल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वक्फ की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों को जेल भेजने की चेतावनी दी है।

भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने वक्फ संपत्तियों पर आए नए बिल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अब वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण करने वाले बड़े लोगों का खेल खत्म होगा। शर्मा ने आरोप लगाया कि कई प्रभावशाली लोगों ने वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जा किया है और अब यह भ्रष्टाचार और घोटाले का खेल खत्म होगा। सांसद ने चेतावनी दी कि ऐसे लोग जेल जाएंगे, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों का गलत तरीके से उपयोग किया है।

4cb393a9-531
4cb393a9-531


जल्द बनेगा कानून

आलोक शर्मा ने बताया कि वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत से पारित हो चुका है और जल्द ही राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून लागू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून मुस्लिम समाज के गरीबों और बहनों के लिए न्याय दिलाने के उद्देश्य से लाया गया है। यह नरेंद्र मोदी सरकार का एक और कदम है, जो मुस्लिम समाज की भलाई के लिए उठाया गया है, जैसा कि तीन तलाक कानून के बाद वक्फ कानून भी लागू होगा।

ये खबर भी पढ़िए... आगर मालवा में चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक, हुई मौत

कांग्रेस नेताओं पर अतिक्रमण का आरोप

आलोक शर्मा ने कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन नेताओं ने वक्फ कमेटी का गलत फायदा उठाया और वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण किया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में ऐसे नेताओं के नाम सामने आएंगे, जिन्होंने वक्फ की जमीनों पर कब्जा किया और उन्हें किराए पर चलाया। शर्मा ने सिकंदरी सराय, लक्ष्मी टॉकीज और आरिफ नगर जैसी जगहों का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि वहां वक्फ की जमीनों पर किसका कब्जा है और कौन अवैध वसूली कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... Ex CS वीरा राणा के पति संजय राणा और Ex CS एवी सिंह की जमीन वन क्षेत्र से बाहर, डेढ़ लाख की पीढ़ियां खप रही

भोपाल का बेटा उजागर करेगा भ्रष्टाचार

शर्मा ने खुद को भोपाल का बेटा बताते हुए कहा कि वह मुस्लिम समाज की समस्याओं को समझते हैं और हमेशा उनकी शिकायतें सुनते हैं। उन्होंने ताजुल मस्जिद के पास सिद्दीक हसन तालाब का उदाहरण दिया, जहां रातों-रात नर्सिंग होम बना दिए गए थे। शर्मा ने कहा कि अब खसरा बस स्टैंड के नाम पर रातों-रात निर्माण और फर्जी रजिस्ट्री का खेल नहीं चलेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे भ्रष्टाचारियों का ठिकाना अब भोपाल की सेंट्रल जेल होगा।

ये खबर भी पढ़िए... शून्य एयर टैक्सी: बड़े शहरों में ट्रैफिक से मुक्ति, बेंगलुरु के बाद दिल्ली और मुंबई में उड़ान

मुस्लिम समाज से अपील

आलोक शर्मा ने मोदी सरकार और मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों सरकारें बेहतर काम कर रही हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे इस कानून का समर्थन करें, ताकि वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल जनकल्याण के कार्यों, जैसे स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के निर्माण में हो सके।

ये खबर भी पढ़िए... काम के वक्त कंप्यूटर पर गेम खेल रहा था कर्मचारी, फिर पीछे खड़े कलेक्टर ने किया यह काम

महापौर कार्यकाल का जिक्र

सांसद शर्मा ने अपने महापौर कार्यकाल का भी जिक्र किया, जब उन्होंने पुराने भोपाल को नए भोपाल से जोड़ने के लिए स्मार्ट रोड बनाई थी, जिसका विरोध भी हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनसेवा रही है और अब वक्फ के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार और चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह कानून बनेगा और दोषियों को सजा मिलेगी। भोपाल में अब जमीन पर लूट-खसोट की इजाजत नहीं दी जाएगी।



Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • आलोक शर्मा
  • MP वक्फ बोर्ड
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • वक्फ बोर्ड
  • वक्फ बिल का विरोध
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?