छत्तीसगढ़ : संस्कृत की मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी के मामले में नपीं मंडल की सचिव, परीक्षा प्रभारी सस्पेंड

Sandeep Kumar | May 23, 2024, 13:40 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (65).jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (65).jpg

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने आदेश में कहा कि गलत मैरिट सूची जारी करने का मामला गंभीर है,सरकार को मैरिट सूची निरस्त करनी पड़ी है। इससे सरकार की छवि धूमिल हुई है। इसी कारण परीक्षा प्रभारी को निलंबित किया जा रहा है।

अरुण तिवारी @ RAIPUR. 10वीं की मैरिट सूची में गड़बड़ी के मामले में प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्यामंडल की सचिव अलका दानी ( Vidyamandal Secretary Alka Dani ) को हटा दिया गया है। डेप्यूटेशन पर आईं दानी को अपने मूल विभाग स्कूल शिक्षा में वापस भेज दिया है। करते हुए मंडल के परीक्षा प्रभारी को निलंबित कर दिया हैं, जबकि सचिव को हटा दिया गया है। राकेश पांडेय को सचिव पदस्‍थ किया गया है। दानी का हायर सेकंडरी स्कूल गरियाबंद तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह राकेश पांडे को मंडल का सचिव बनाया गया है। पांडे है रायपुर स्कूल शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक हैं। वे इस पद पर बने रहेंगे।

परीक्षा प्रभारी सस्पेंड

इसके साथ ही सरकार ने परीक्षा प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद साहू को सस्पेंड कर दिया गया है। साहू को जगदलपुर अटैच किया गया है। सरकार ने अपने आदेश में कहा कि गलत मैरिट सूची जारी करने का मामला गंभीर है,सरकार को मैरिट सूची निरस्त करनी पड़ी है। इससे सरकार की छवि धूमिल हुई है। इसी कारण परीक्षा प्रभारी को निलंबित किया जा रहा है। साहू का मूल पर व्याख्याता का है। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर और लिपिक को बर्खास्त किया गया है।

यह है मामला

संस्कृत विद्यामंडल ने 15 मई को दसवीं का रिजल्ट घोषित किया था। इसी के साथ मैरिट लिस्ट भी जारी की गई थी। इस मैरिट लिस्ट में ही गड़बड़ी सामने आई थी। मैरिट लिस्ट में तीसरे नंबर पर जो छात्रा थी वो परीक्षा में शामिल ही नहीं हुई और मैरिट लिस्ट में आ गई। इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद सरकार ने मैरिट लिस्ट को रद्द कर दिया।

अब मनीषा गर्ग के फॉर्म पर उठे सवाल

औरदा की मनीषा गर्ग पिता पिताम्बर गर्ग के फॉर्म पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी में ये सामने आया है कि फॉर्म में जिस गांव का निवास बताया गया है वहां कोई गर्ग परिवार ही नहीं रहता। गांव के सरपंच ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यहां पर मनीषा गर्ग नाम की कोई छात्रा नहीं रहती। मीडिया के हाथ लगे आवेदन पत्र में मनीषा गर्ग को दीपांशु संस्कृत विद्यालय की नियमित विद्यार्थी और औरदा की स्थानीय निवासी बताया गया है। परीक्षा पत्र में उत्तीर्ण छात्रा मनीषा का अनुक्रमांक 24102722 भी दर्ज है। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि, दीपांशु संस्कृत विद्यालय में दूर दूर से बच्चे परीक्षा देने आते हैं और परीक्षार्थी के बदले दूसरे लोगों के द्वारा भी पेपर लिखने की बात चर्चा में रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • 10वीं की मैरिट सूची
  • विद्यामंडल की सचिव अलका दानी
  • Vidyamandal Secretary Alka Dani
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग