सीएम रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, रमन राजनांदगांव में मनाएंगे आजादी पर्व
Arun Tiwari | Aug 10, 2026, 18:17 IST
रायपुर में तिरंगा फहराएंगे सीएम
छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के पुलिस मैदान में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
Raipur. छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाने की तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहपण करेंगे।
इसी प्रकार रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे।
इसी प्रकार कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।
कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर जिला मुख्यालय में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर जनता के नाम मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा जाएगा।
15 अगस्त की तैयारी शुरू! 9 बजे फहराएगा तिरंगा, सीएम से सरपंच तक को मिला जिम्मा
स्वतंत्रता दिवस पर नहीं मिले 2 लड्डू | अब सचिव खरीदकर देंगे पूरा डब्बा | MP News
Independence Day 2025 : सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा
तिरंगे का अपमान पड़ा भारी: बीच सड़क पर बिछाया राष्ट्रीय ध्वज, बाप-बेटे समेत तीन पहुंचे जेल
यहां पर ये फहराएंगे तिरंगा:
इन मंत्रियों का यहां कार्यक्रम:
ये सांसद यहां फहराएंगे तिरंगा:
विधायक भी करेंगे ध्वजारोहण:
ये खबरें भी पढ़ें...
स्वतंत्रता दिवस पर नहीं मिले 2 लड्डू | अब सचिव खरीदकर देंगे पूरा डब्बा | MP News
Independence Day 2025 : सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा
तिरंगे का अपमान पड़ा भारी: बीच सड़क पर बिछाया राष्ट्रीय ध्वज, बाप-बेटे समेत तीन पहुंचे जेल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava