एक दिन में राजस्व के 15 मामलों में फैसला, तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा के खिलाफ होगी जाँच

Deeksha Nandini Mehra | May 24, 2024, 15:53 IST
Share
CG
कलेक्टर संजीव झा

कलेक्टर संजीव झा पर शरणार्थियों की जमीनों पर जो फैसला हुआ उसका सीधा फायदा तत्कालीन खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के समर्थकों को देने का आरोप है।

शिव शंकर सारथी @ रायपुर. आईएएस संजीव झा के कथित करप्शन की जाँच होगी। सूचना का अधिकार अधिनियम का जमकर सदुपयोग करने वाले अधिवक्ता और सिपाही ( RTI एक्टिविस्ट ) डी के सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर संजीव झा, तत्कालीन कलेक्टर सरगुजा, की शिकायत की थी I राजस्व मामलों में फैसला देने के बाद करप्शन के आरोप पहले भी कुछ कलेक्टर्स पर लगे हैंI आईएएस संजीव झा के बारे में की गई शिकायत इसलिए गंभीर है चूंकि मामला शरणर्थियों की ज़मीन का है। इस आरोप में एक बड़ा फैक्ट यह भी है कि जिन जमीनों पर फैसला हुआ, फैसलों का सीधा - सीधा फायदा तत्कालीन खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के समर्थकों को हुआ I शिकायतकर्ता डी.के.सोनी अधिवक्ता के मुताबिक, उनकी शिकायत के आधार पर केंद्रीय लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अवर सचिव रुपेश कुमार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को जाँच हेतु आदेशित किया है I

सिर्फ रिश्वत ही नहीं, फर्जी कागजात बनाये जाने के भी आरोप

केस नंबर एक - कदम मंडल जो कि बांग्लादेश शरणार्थी हैं, वो इन दिनों दिल्ली में रहते हैं I पुनर्वास पट्टा वाली भूमि, रकबा 0.400 हेक्टेयर भूमि राहुल गर्ग एवं अन्य को बेची गईI इस बिक्री नामा में फर्जी प्राधिकार पत्र और फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत है I

तत्कालीन कलेक्टर के खिलाफ शिकायत में बड़ा तथ्य

राजस्व मामलों की कार्यवाही जैसे- विज्ञापन का प्रकाशन, पटवारी, तहसीलदार आदि विभागीय अधिकारीयों के बीच फाइल्स के मूवमेंट की लिखित - अलिखित प्रक्रिया हैI आम धारणा है कि राजस्व प्रकरणों के फ़ैसले जल्दी नहीं होते हैंI तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा ने अपने कार्यकाल में लगभग दो दर्जन राजस्व के मामलों में अंतिम फैसला दिया हैI 22 मई 2022 को सबसे ज्यादा 15 फ़ैसले एक ही दिन दिए गये I विज्ञापन और फ़ैसले की तारीख में अंतराल एक महीने का भी नहीं हैI शिकायत का यह बड़ा आधार है I

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 22 मई 2022 को लगभग 15 मामलों में फैसला देने के बाद, उन्होंने बतौर कलेक्टर कोरबा ज्वाइन किया था I छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले को, "मलाईदार जिला" माना जाता है I कोयला घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध शाखा की आरोपी आईएएस रानू साहू भी कोरबा कलेक्टर रही हैंI

कोरबा ख़ास क्यों, और खतरा क्या

DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड) में रुपया सबसे ज्यादा, कोरबा में ही कलेक्ट होता हैI DMF फण्ड में बड़े पैमाने पर करप्शन की शिकायतें हैं I कोयला परिवहन घोटाला, शराब घोटाला की तरह DMF फण्ड घोटाला में भी जाँच ज़ारी हैI कोरबा में एक कहावत प्रसिद्ध है - कोरबा में आकर बिना कालिख लिए कोई निकला नहीं I

Collector Sanjeev Jha | Investigation | Chhattisgarh News

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Investigation
  • कलेक्टर संजीव झा
  • Collector Sanjeev Jha
  • करप्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा