आईपीएस बद्री नारायण मीणा बने बस्तर के नए आईजी, आदेश जारी

Harrison Masih | Published:
Share
IPS बद्री नारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG 2026
IPS बद्री नारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। 2004 बैच के इस अधिकारी के नेतृत्व में बस्तर में पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर रेंज की कमान 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण (बीएन) मीणा को सौंप दी है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर उन्हें आगामी आदेश तक बस्तर रेंज, जगदलपुर का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब बस्तर के मौजूदा आईजी पी. सुंदरराज को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में आईजी बनाया गया है और वे जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने दिल्ली रवाना होंगे।

द सूत्र ने पहले ही दी थी संकेत वाली खबर

बस्तर आईजी के बदलाव को लेकर द सूत्र ने पहले ही संकेत दे दिए थे। सुंदरराज के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद बस्तर की कमान किसे मिलेगी, इसे लेकर कई नामों पर चर्चा थी, लेकिन अंततः सरकार ने अनुभवी आईपीएस अधिकारी बीएन मीणा पर भरोसा जताया। गृह विभाग के आदेश के बाद अब इस पर औपचारिक मुहर लग गई है।

पुलिस मुख्यालय से सीधे बस्तर की जिम्मेदारी

बीएन मीणा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। लंबे प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव के चलते उन्हें राज्य के सबसे संवेदनशील पुलिस रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे आगामी आदेश तक बस्तर आईजी का कार्यभार संभालेंगे।



पुलिस मुख्यालय में रहते हुए भी वे कई महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ बस्तर में सुरक्षा अभियानों और समन्वय व्यवस्था को मजबूत करने में मिलेगा।

अगले साल एडीजी पदोन्नति की कतार में

बीएन मीणा 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वरिष्ठता के आधार पर अगले वर्ष उनके अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पद पर पदोन्नत होने की संभावना है। ऐसे में बस्तर जैसी महत्वपूर्ण रेंज की जिम्मेदारी उनके करियर की एक अहम नियुक्ति मानी जा रही है।

पुलिस महकमे के जानकारों का कहना है कि बस्तर में आईजी की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं होती, बल्कि सुरक्षा बलों, जिला पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना भी बड़ी जिम्मेदारी होती है।

IPS Badri Narayan Meena
IPS Badri Narayan Meena


नक्सल मोर्चे पर निर्णायक दौर में बदलाव

बस्तर रेंज को राज्य का सबसे चुनौतीपूर्ण पुलिस क्षेत्र माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों ने नक्सल मोर्चे पर लगातार बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। कई शीर्ष नक्सली मारे गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में कैडर ने आत्मसमर्पण भी किया है। ऐसे दौर में नेतृत्व परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकार की कोशिश है कि सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ विकास कार्यों और जनविश्वास बढ़ाने की रणनीति भी समान गति से आगे बढ़े। इसी वजह से बस्तर में अनुभवी अधिकारी की तैनाती को रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।

सुंदरराज को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

वहीं, बस्तर में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पी. सुंदरराज को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में आईजी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों में मिली सफलताओं का भी सम्मान माना जा रहा है। उनके दिल्ली जाने के बाद अब बस्तर की कमान बीएन मीणा के हाथों में होगी और पुलिस महकमे की नजरें उनके नेतृत्व में आगे की रणनीति पर टिकी रहेंगी।

FAQ

  1. बस्तर रेंज के नए आईजी कौन हैं?
    बस्तर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में आईपीएस अधिकारी बद्री नारायण मीणा को नियुक्त किया गया है।
  2. IPS बद्री नारायण मीणा पहले किस पद पर कार्यरत थे?
    बद्री नारायण मीणा इससे पहले नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ थे। वहां से उनका तबादला कर बस्तर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

रेगिस्तान से रेड जोन तक: आईपीएस बद्री नारायण मीणा की दमदार कहानी

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. को NIA में नई जिम्मेदारी: गृह मंत्रालय का आदेश जारी

बस्तर का भरोसेमंद चेहरा अब एनआईए में, आईपीएस पी सुंदरराज की कहानी

बस्तर की बुधरी ताती को पद्मश्री सम्मान, महिलाओं को किया आत्मनिर्भर

Tags:
  • बस्तर
  • आईजी
  • आईपीएस
  • आईपीएस बद्री नारायण मीणा
  • IPS Badri Narayan Meena
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल