बस्तर का भरोसेमंद चेहरा अब एनआईए में, आईपीएस पी सुंदरराज की कहानी
Harrison Masih | Jun 17, 2026, 10:52 IST
आईपीएस पी सुंदरराज
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर NIA में आईजी के रूप में जॉइन करने जा रहे हैं। मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले सुंदरराज ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय तक काम किया है।
छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी पी सुंदरराज आज बस्तर में एक भरोसेमंद और अनुभवी चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। अब वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) में आईजी के रूप में जॉइन करने जा रहे हैं। मूलतः तमिलनाडु के रहने वाले सुंदरराज का जन्म 27 फरवरी 1980 को हुआ। उन्होंने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की, लेकिन उनका करियर खेतों की दुनिया से निकलकर देश की सबसे कठिन पुलिसिंग वाले इलाकों तक पहुंचा। 5 सितंबर 2003 को आईपीएस सर्विस ज्वाइन करने के बाद उन्होंने अपने काम से यह साबित किया कि चुनौतीपूर्ण क्षेत्र ही उनकी असली पहचान बनेंगे।
पी सुंदरराज का अधिकांश करियर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीता है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा, कबीरधाम, राजनांदगांव और कोरबा जैसे जिलों में एसपी रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ नक्सल चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि उनकी असली पहचान बस्तर में ही बनी, जहां वे एसपी, डीआईजी रहने के बाद अब आईजी जैसे अहम पद पर हैं। लंबे समय तक बस्तर में तैनाती ने उन्हें नक्सल गतिविधियों की गहरी समझ दी। यानी कि उन्हें नक्सल एक्सपर्ट बना दिया गया। यही कारण है कि सरकार ने उन्हें बार-बार इसी क्षेत्र में जिम्मेदारी सौंपी।
![आईपीएस पी सुंदरराज]()
छत्तीसगढ़ गठन के बाद हुए शुरुआती चर्चित एनकाउंटर में पी सुंदरराज की भूमिका ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। उस समय वे कोरबा के एसपी थे, जब बिलासपुर का कुख्यात अपराधी चुन्नू गर्ग वहां छिपा हुआ था। एक घटना में उसने नगर सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस के सामने सीधी चुनौती थी। सुंदरराज के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया गया और अंततः उस अपराधी का एनकाउंटर कर दिया गया। इस कार्रवाई ने उन्हें एक सख्त और निर्णायक अफसर के रूप में स्थापित किया।
बस्तर जैसे अत्यंत संवेदनशील नक्सल क्षेत्र में चुनाव कराना किसी बड़े सुरक्षा अभियान से कम नहीं होता। पी सुंदरराज इस चुनौती को कई बार सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। उन्हें दो विधानसभा और दो लोकसभा चुनाव कराने का अनुभव है। 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे बस्तर में डीआईजी के पद पर तैनात थे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे। चुनाव के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय बुलाया गया। वहां भी उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो में नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई।
![IPS P Sundarraj]()
साल 2021 में एक बार फिर उन्हें बस्तर भेजा गया। पहले प्रभारी आईजी और बाद में नियमित आईजी के रूप में। 20 नवंबर 2021 से वे लगातार इस पद पर तैनात हैं। बस्तर में उनकी लंबी तैनाती इस बात का संकेत है कि सिस्टम को उनके अनुभव और रणनीति पर भरोसा है। आमतौर पर चुनाव के दौरान लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया जाता है, लेकिन सुंदरराज के मामले में चुनाव आयोग ने भी उनके अनुभव को देखते हुए छूट दी।
पी सुंदरराज उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं, जिनके लिए बस्तर सिर्फ एक पोस्टिंग नहीं, बल्कि एक मिशन बन गया है। वर्षों तक नक्सल प्रभावित इलाकों में काम करते हुए उन्होंने न केवल ऑपरेशनल अनुभव हासिल किया, बल्कि स्थानीय परिस्थितियों और सुरक्षा रणनीति की गहरी समझ भी विकसित की। यही वजह है कि वे आज भी बस्तर में एक मजबूत और भरोसेमंद पुलिस नेतृत्व के रूप में देखे जाते है।
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. को NIA में नई जिम्मेदारी: गृह मंत्रालय का आदेश जारी
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं बस्तर आईजी सुंदरराज, NIA में बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा
IPS विकास कुमार को केंद्र से बुलावा, देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी NIA में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईपीएस संतोष सिंह
नक्सल इलाकों में गढ़ी पहचान
आईपीएस पी सुंदरराज
कोरबा एनकाउंटर निर्णायक मोड़
बस्तर में चुनाव, असली परीक्षा
IPS P Sundarraj
फिर बस्त, बड़ी जिम्मेदारी
सिस्टम की जरूरत बने
ये खबरें भी पढ़ें...
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं बस्तर आईजी सुंदरराज, NIA में बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा
IPS विकास कुमार को केंद्र से बुलावा, देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी NIA में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईपीएस संतोष सिंह
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari