IPS विकास कुमार को केंद्र से बुलावा, देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी NIA में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

VINAY VERMA | Apr 16, 2026, 17:43 IST
Share
cg-ips-vikas-kumar-nia-deputation-sp-posting-order
cg-ips-vikas-kumar-nia-deputation-sp-posting-order

छत्तीसगढ़ कैडर के युवा आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को लेकर बड़ी प्रशासनिक हलचल सामने आई है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का फैसला लिया है।

Raipur। छत्तीसगढ़ रायपुरकैडर के युवा आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को लेकर बड़ी प्रशासनिक हलचल सामने आई है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी

(NIA) में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का फैसला लिया है। इस संबंध में मंत्रालय ने औपचारिक आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार से उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव करने को कहा है।

केंद्र की मंजूरी, NIA में अहम जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, 2020 बैच के आईपीएस विकास कुमार को एनआईए में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया जा रहा है। यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत होगी।

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापना मौजूदा रिक्ति के आधार पर और तय नियमों एवं शर्तों के अनुसार किया जा रहा हैं।

राज्य सरकार को तुरंत रिलीव करने का निर्देश

गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार द्वारा जारी पत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को संबोधित करते हुए कहा गया है कि विकास कुमार को जल्द से जल्द वर्तमान पद से मुक्त किया जाए

ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। पत्र में “इमीडिएट रिलीव” शब्द का इस्तेमाल यह साफ करता है कि केंद्र इस नियुक्ति को लेकर गंभीर है और किसी तरह की देरी नहीं चाहता।

73
73

NIA में पोस्टिंग का मतलब क्या?

NIA देश की सबसे प्रमुख जांच एजेंसियों में से एक है, जो आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच करती है। ऐसे में विकास कुमार की यह पोस्टिंग उनके करियर के लिए

एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। साथ ही यह भी संकेत है कि केंद्र सरकार उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने जा रही है।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा

इस आदेश के बाद राज्य के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। आमतौर पर युवा अधिकारियों को इतनी जल्दी केंद्रीय एजेंसी में मौका मिलना बहुत खास माना जाता है।

इससे यह भी संकेत मिलता है कि विकास कुमार की कार्यशैली और प्रदर्शन को केंद्र स्तर पर सराहा गया है।

क्या बदलेगा राज्य में समीकरण?

विकास कुमार की रवानगी से छत्तीसगढ़ पुलिस में एक महत्वपूर्ण पद खाली होगा, जिसे भरने के लिए जल्द ही नए आदेश जारी हो सकते हैं। वहीं, केंद्र में उनकी नियुक्ति से राज्य और केंद्र के बीच समन्वय भी और मजबूत होने की उम्मीद है।

यह खबरें भी पढ़े...

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईपीएस संतोष सिंह

आईएएस डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त, ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर का प्रभार

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ वरिष्ठ IAS एम गीता वेंटिलेटर पर

छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जांबाजों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, पूरी लिस्ट देखें

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • NIA
  • एनआईए
  • रायपुर
  • आईपीएस विकास कुमार
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा