IPS Vijay Agarwal को बलौदा बाजार का एसपी बनाकर भेजने के पीछे ये है बड़ी वजह

Marut raj | Jun 13, 2024, 20:25 IST
Share
IPS Vijay Agarwal Baloda Bazar SP Chhattisgarh CM Vishnudev Sai द सूत्र
IPS Vijay Agarwal Baloda Bazar SP Chhattisgarh CM Vishnudev Sai द सूत्र

बलौदा बाजार चौथा जिला आईपीएस विजय अग्रवाल का एसपी के तौर पर चौथा जिला होगा। जशपुर उनका पहला जिला था, उसके बाद जांजगीर और सरगुजा। अब बलौदा बाजार। वे लंबे समय तक राजधानी रायपुर के एडिशनल एसपी रह चुके हैं।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 80 किलोमीटर दूर बलौदा बाजार तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा के बाद सीएम विष्णुदेव सरकार ने कल सख्त तेवर दिखाते हुए जिले के कलेक्टर, एसपी को हटा दिया।

एसएसपी सदानंद की जगह अंबिकापुर के एसपी विजय अग्रवाल को बलौदा बाजार का नया एसपी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ की मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि किसी भी सरकार के समय जब भी कोई इस तरह का संकट आता है, विजय अग्रवाल को वहां भेजा जाता है।

इन विपरीत हालात का किया सामना

बीजेपी की सरकार के समय 2018 में बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज हो गया था। एडिशनल एसपी का ट्रांसफर समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इसके बाद कोई पुलिस अधिकारी बिलासपुर जाना नहीं चाहता था। क्योंकि, वहां कांग्रेस नेताओं द्वारा बडा प्रदर्शन चल रहा था। तब रमन सरकार ने विजय अग्रवाल को भेजा।

पिछली सरकार में वे जशपुर एसपी थे। जांजगीर में भीम आर्मी का प्रदर्शन और चक्का जामा चल रहा था। तब वहां के एसपी को हटाकर IPS Vijay Agarwal को जांजगीर भेजा गया। जांजगीर जैसे जिले में विजय अग्रवाल सब कुछ ठीक कर दिया। कांग्रेस नेताओं के झगड़े में अंबिकापुर की पोलिसिंग ध्वस्त हो गई थी। इसलिए विष्णुदेव सरकार ने विजय को इसी साल जनवरी में अंबिकापुर भेजा था।

चौथा जिला है बलौदा बाजार

बलौदा बाजार चौथा जिला आईपीएस विजय अग्रवाल का एसपी के तौर पर चौथा जिला होगा। जशपुर उनका पहला जिला था, उसके बाद जांजगीर और सरगुजा। अब बलौदा बाजार। वे लंबे समय तक राजधानी रायपुर के एडिशनल एसपी रह चुके हैं।

ज्ञात हो कि बलौदा बाजार हिंसा के बाद मुख्यमंत्री निवास में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें नए एसपी पर भी चर्चा हुई। सभी ने एक स्वर में विजय अग्रवाल का नाम सुझाया। सीएम विष्णुदेव साय उनकी वर्किंग को जानते हैं। तभी सरकार बदलने के बाद भी उन्हें जांजगीर से चुनौतीपूर्ण जिला अंबिकापुर का दायित्स सौंपा था। अब बलौदा बाजार के लिए उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाने में उन्होंने देरी नहीं लगाई।

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • IPS Vijay Agarwal
  • आईपीएस विजय अग्रवाल
  • बलौदा बाजार तोड़फोड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा