जंबूरी खत्म लेकिन बढ़ गया भ्रष्टाचार पर विवाद, पौने दो करोड़ के टेंट में डेढ़ करोड़ की टॉयलेट, दो कोर्ट के पाले में गेंद
Arun Tiwari | Jan 14, 2026, 13:15 IST
jamboree-controversy-corruption-allegations-court-notice
छत्तीसगढ़ के बालोद में चल रहा जंबूरी का आयोजन खत्म हो गया। लेकिन भ्रष्टाचार और वैधानिकता को लेकर शुरु हुआ विवाद और बढ़ गया है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार तो बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भ्रष्टाचार के साथ वैधानिकता का मामला उठाया है।
News in Short :
. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुआ आयोजन
. आयोजन पर लगे भ्रष्टाचार और वैधानिकता के आरोप
. बृजमोहन अग्रवाल ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
. कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू के स्पेशल कोर्ट में लगाई याचिका
. दोनों कोर्ट ने स्वीकार की याचिका,सरकार को नोटिस
News in Detail :
ऐसे शुरु हुआ विवाद :
टेंडर में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपए स्काउट गाइड के खाते में भेजने की जगह जिला शिक्षा अधिकारी के खाते में भेजे। इस तरह 15 करोड़ का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को स्काउट गाइड का अध्यक्ष घोषित कर दिया। स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी बृजमोहन के दावे को खारिज करते हुए गजेंद्र यादव को ही राज्य का अध्यक्ष बताया।
इस तरह जंबूरी का आयोजन शुरु हो गया। बृजमोहन अपने वैधानिक अध्यक्ष के दावे पर कायम रहे। उन्होंने गजेंद्र यादव की नियुक्ति को चुनौती और भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। हाईकोर्ट ने याचिका एडमिट करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दिया।
जंबूरी भ्रष्टाचार मामला पहुंचा कोर्ट, 10 करोड़ खर्च की होगी जांच
टेंडर में इस तरह हुआ काम :
- टॉयलेट - 1 करोड़ 68 लाख 60 हजार रुपए
- आम आदमी और खिलाड़ियों के लिए टॉयलेट - 88 लाख रुपए
- नहाने के लिए बाथरुम पुरषों के लिए - 18 लाख रुपए
- नहाने के लिए बाथरुम महिलाओं के लिए - 36 लाख रुपए
- यूरिनल ब्लॉक - 13 लाख रुपए
- वीआईपी टॉयलेट - 9 लाख 60 हजार रुपए
- वीवीआईपी टॉयलेट - 4 लाख रुपए
कांग्रेस ने की भ्रष्टाचार की शिकायत :
याचिका में मंत्री गजेंद्र यादव, शामिल व्यापारी, अधिकारी के खिलाफ दायर की गई है। सुबोध हरितवाल ने कहा कि जंबूरी आयोजन का टेंडर 03 जनवरी को सुबह 12 बजे जेम पोर्टल पर खुलना था, लेकिन इससे पहले ही आयोजन स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बालोद में एक निजी कंपनी ने काम शुरू कर दिया।
मौके पर भारत किराया भंडार के ट्रक, सामग्री और श्रमिकों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि काम पूरी तैयारी के साथ शुरू हो चुका है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब टेंडर प्रक्रिया पूरी ही नहीं हुई थी, तो कंपनी को किसके आदेश पर काम शुरू करने की छूट मिली। यह भी सवाल उठ रहा है कि जेम पोर्टल जैसी ऑनलाइन और कथित तौर पर पारदर्शी प्रणाली के बावजूद टेंडर की जानकारी पहले ही कैसे लीक हो गई।
क्या टेंडर खुलने से पहले ही मंत्री गजेंद्र यादव और अधिकारियों ने कंपनी को यह भरोसा दे दिया था कि काम उसी को मिलेगा। यदि ऐसा है, तो फिर नियमों का पालन करते हुए टेंडर खुलने का इंतजार करने वाले अन्य निविदाकर्ताओं का क्या कसूर था और उनके साथ हुए संभावित नुकसान की भरपाई कौन करेगा।
जंबूरी टेंडर घोटाला पर सरकार की नई सफाई, ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड के पास जेम में नहीं है रजिस्ट्रेशन‘
मंत्री पर उठाए सवाल :
Sootr Knowledge :
डाक्यूमेंट :
बृजमोहन या गजेंद्र में कौन है असली,कौन है नकली, बीजेपी के अंदर जंबूरी पर जंग, असली अध्यक्ष को लेकर फंस गया पेंच
PHOTO-2026-01-09-18-45-09
PHOTO-2026-01-09-18-45-10
PHOTO-2026-01-10-16-39-54
Important Points :
. अपने अपने दावे पर कायम बृजमोहन और गजेंद्र
. भ्रष्टाचार के घेरे में आया आयोजन
. वैधानिकता पर भी उठे सवाल
अब आगे क्या :
निष्कर्ष :
10 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के बाद नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी, बृजमोहन की वैधानिक अध्यक्षता वाली स्काउट गाइड कॉउंसिल का फैसला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman