बृजमोहन या गजेंद्र में कौन है असली,कौन है नकली, बीजेपी के अंदर जंबूरी पर जंग, असली अध्यक्ष को लेकर फंस गया पेंच
Arun Tiwari | Jan 10, 2026, 19:12 IST
scout-guide-president-dispute
छत्तीसगढ़ में जंबूरी को लेकर जंग छिड़ गई है। स्काउट गाइड का राज्य अध्यक्ष कौन है इसको लेकर बीजेपी दो फाड़ हो गई है। सांसद बृजमेाहन अग्रवाल का वैधानिक अध्यक्ष का दावा इसलिए है क्योंकि नियमों संसोधन हुआ था और बृजमोहन को पांच साल के लिए अध्यक्ष बनाया गया था।
News in Short :
. गजेंद्र यादव का मंत्री के नाते पदेन अध्यक्ष का दावा
. राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव ने बृजमेाहन का दावा खारिज किया
. असली-नकली अध्यक्ष पद छिड़ी जंग, मामला हाईकोर्ट पहुंचा
. बृजमोहन को मनाने के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की मुलाकात
News in Detail :
जंबूरी पर जंग:
छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड परिषद को लेकर निर्वाचित अध्यक्ष सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पदेन अध्यक्ष बन गए मंत्री गजेंद्र यादव के बीच के विवाद में शुक्रवार को दिल्ली से आए स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल जैन ने बृजमोहन अग्रवाल के दावे को खारिज कर दिया। द सूत्र के पास वो दस्तावेज आए हैं जिसमें ये नियम संशोधन है कि स्काउट गाइड के अध्यक्ष कार्यकाल 5 साल रहेगा। इस लिहाज से बृजमोहन अग्रवाल 2029 तक वैधानिक अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हैं।
बृजमेाहन ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप :
प्रदेश की भाजपा सरकार भी अपनी ही पार्टी के सांसद के लगाए आरोपों पर चुप है। सूत्र कहते हैं कि बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों में एक यह भी है कि राज्य सरकार से राष्ट्रीय जंबूरी के लिए जारी की गई 10 करोड़ रुपयों की राशि स्काउट एवं गाइड के खाते में जमा होने की बजाए आयोजन के जिले बालोद के जिला शिक्षा अधिकारी के खाते में जमा कर दी गई। पदेन अध्यक्ष गजेंद्र जैन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दिग्गज पदाधिकारी रह चुके बिसरा राम यादव के पुत्र हैं।
इस नाते गजेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक पार्टी संगठन से जुड़े लोगों का साथ मिल रहा है,ऐसी चर्चा है।लेकिन पहली बार विधायक बने गजेन्द्र यादव का अपना राजनीतिक कद बृजमोहन अग्रवाल के मुकाबले बेहद छोटा है। ऐसे में भाजपा की राजनीति के प्रेक्षक इस बात पर भी हैरान हैं कि पार्टी छत्तीसगढ़ के अपने एक अत्यंत प्रभावशाली नेता की आपत्तियों को दरकिनार कर उनके लिए असुविधाजनक स्थिति ही खड़ी कर रही है।
बृजमोहन को मनाने की कोशिश :
Sootr Knowledge
उपनियम के कंडिका 10 के अनुसार शिक्षा मंत्री को संरक्षक पद हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इस संशोधन के अनुमोदन करने के लिए 21.12.2024 को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय मुख्यालय को पत्र लिखा था। जिसके जवाब में 15.04.2025 को एक पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय मुख्यालय ने सक्षम अधिकारी द्वारा सभी संशोधन को स्वीकृति देकर अनुमोदित करने की जानकारी दी थी।
अब आगे क्या :
डाक्यूमेंट:
निष्कर्ष :
ये खबरें भी पढ़ें...
10 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के बाद रोवर रेंजर जंबूरी स्थगित, बृजमोहन की वैधानिक अध्यक्षता वाली स्काउट गाइड कॉउंसिल का फैसला
जंबूरी टेंडर घोटाला पर सरकार की नई सफाई, ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड के पास जेम में नहीं है रजिस्ट्रेशन‘
छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइंस पर बवाल; जमीन 5 से 9 गुना महंगी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को लिखा पत्र
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA