कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, माता-पिता को कमरे में बंद कर बेटों पर बरसाईं गोलियां

Harrison Masih | Apr 25, 2026, 12:24 IST
Share
janjgir-champa-congress-leader-son-murder-firing
janjgir-champa-congress-leader-son-murder-firing

जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में उनके 19 वर्षीय बेटे की मौत हो गई है, जबकि दूसरा बेटा घायल है। बदमाश घर में घुसे और फायरिंग कर फरार हो गए।

News In Short

  • कांग्रेस नेता के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की।
  • हमले में 19 वर्षीय बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल ।
  • बदमाश बाइक से आए और घर में घुसकर हमला किया।
  • परिजनों का आरोप- हत्या के पीछे रेत कारोबार का विवाद।
  • पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर जांच शुरू की।

News In Details

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र स्थित करही गांव में 23 अप्रैल की रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर उनके बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से आए और सीधे घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 19 वर्षीय आयुष कश्यप को सिर और सीने में दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 16 वर्षीय छोटे बेटे आशुतोष कश्यप के कंधे में गोली लगी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

whatsapp-image-2026-04-24-at-103948-am_1777007722
whatsapp-image-2026-04-24-at-103948-am_1777007722

माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया

वारदात से पहले बदमाशों ने परिवार के माता-पिता को एक कमरे में बंद कर दिया, जिससे वे अपने बच्चों को बचा नहीं सके। इसके बाद आरोपियों ने घर से कुछ नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पढ़ाई कर रहा था मृतक

मृतक आयुष कश्यप बीए एलएलबी सेकेंड ईयर का छात्र था, जबकि घायल आशुतोष 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है और बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। परिवार की तीसरी सदस्य प्रेरणा कश्यप जगदलपुर में बीपीएम पद पर कार्यरत है।

murder
murder

रेत कारोबार से जुड़ा शक

पीड़ित के पिता और ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप ने आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे रेत कारोबार का विवाद हो सकता है। उनका कहना है कि आयुष हाल ही में रेत व्यवसाय में सक्रिय हुआ था और उसके पास हाइवा व जेसीबी मशीनें भी थीं।

CCTV और जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। एएसपी उमेश कश्यप के अनुसार, पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साइबर और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

पहले भी हुई थी पूछताछ

परिजनों के अनुसार, घटना से लगभग एक सप्ताह पहले तीन संदिग्ध युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने घर आए थे, जिससे यह मामला पहले से रंजिश से जुड़ा होने की आशंका को और मजबूत करता है।

पुलिस जांच जारी, आरोपी फरार

फिलहाल तीनों नकाबपोश आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Janjgir Champa Murder: दिवाली की रात हुआ कत्ल, घर के अंदर मिला खून से लथपथ शव,पटाखों को लेकर हुआ था विवाद

janjgir champa crime news: लाठी-डंडे, तलवार लेकर बदमाश के पीछे भागे लोग, पत्थर से सिर कुचल कर ले ली जान

खरगोन में 10 करोड़ फिरौती और फायरिंग कांड में लॉरेंस गैंग के 12 गुर्गे गिरफ्तार

जमीन विवाद में माता-पिता और बेटे की हत्या, सूरजपुर में ट्रिपल मर्डर

Tags:
  • गोली मारकर हत्या
  • जांजगीर चांपा
  • janjgir champa crime news
  • बेटे की हत्या
  • Janjgir Champa Murder
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई