छत्तीसगढ़ के जशपुर में 18 दिन की बच्ची का पेट फूला तो बैगा ने दाग दिया गर्म सरिया

Sandeep Kumar | Apr 06, 2024, 13:16 IST
Share
जगम
जशपुर में 18 दिन की बच्ची से अमानवीय व्यवहार

छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां-बाप अपनी 18 दिन की बेटी थोड़ी सी बीमार हुई तो झाड़फूंक करने वाले बैगा ने लेकर उसे गर्म सरिया से दाग दिया...

अरुण तिवारी @ RAIPUR. छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु साय ( CM Vishnu Say ) का सुशासन आ गया, लेकिन अभी भी आदिवासियों के मन पर अंधविश्वास और कुप्रथाओं का शासन है। हैरानी की बात ये भी है कि इस अंधविश्वास की जड़ें इतनी गहरी हैं कि सीएम के जन्म स्थान पर भी मासूमों के साथ अमानवीय कृत्य हो रहा है। जशपुर में 18 दिन की बच्ची थोड़ी सी बीमार हुई तो झाड़फूंक करने वाले बैगा ने उसे गर्म सरिया से दाग दिया। बच्ची बोल तो नहीं सकती लेकिन अपने मन में ये गुहार जरुर लगा रही होगी कि मां मुझे बचाओ। प्रशासन लाख दावे करे कि अंधविश्वास अब नहीं है लेकिन जिम्मेदारों को सरकारी कुर्सी पर बैठकर ये शायद नजर ही नहीं आता।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के गलियारे से : होटल बना सेटिंग का अड्डा और GST के पंगे से निपटने में मंत्री पुत्र बने मददगार

18 दिन की मासूम से अमानवीय व्यवहार


इस मासूम बच्ची को देखिए, जिसको इस दुनिया में आए सिर्फ 18 दिन गुजरे हैं और ऐसे अमानवीय व्यवहार की शिकार हो गई जिसकी कल्पना मात्र से किसी का भी दिल सिहर उठेगा। इसका कुसूर क्या है सिर्फ इतना कि वो ऐसे लाचार मां बाप के घर पैदा हुई या फिर ऐसे राज्य में पैदा हुई जहां पर अंधविश्वास ने गहरे तक अपनी जड़ें जमा ली हैं। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम मुड़ापारा के करंगाबहला में 18 दिन की बच्ची के शरीर को गर्म लोहे से दागने का मामला सामने आया है। बच्ची के शरीर की नस में काला रंग दिखाई देने व पेट फूलने शिकायत के बाद उसके माता पिता डॉक्टर के पास न ले जाकर झाड़फूंक करने वाले एक दरिंदे बैगा के पास ले गए। बैगा ने झाड़फूंक कर बच्चे के पेट में सैकड़ो जगह पर गर्म लोहे दागा। बच्चे के शरीर पर जलने के निशान साफ देखे जा सकते है। मासूम को इलाज के लिए पत्थलगांव के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...Tribal people को पसंद नहीं आ रहे नेताओं के चेहरे, दो चुनाव में आधी सीटों पर तीसरे नंबर पर रहा NOTA

सरकार का राज्य में सुशासन का दावा


नई सरकार दावा करती है कि अब राज्य में सुशासन है। वहां तक विकास का प्रकाश पहुंचाया जा रहा है जहां पर सूरज का प्रकाश भी नहीं पहुंचता। शिक्षा और स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था है। अंधविश्वास और कुप्रथा का समूल नाश होगा। तो फिर मुख्यमंत्री जी आपके अपने गृह जिले में यह सब क्यों हो रहा है। वो भी तब जब सरकार को बने हुए चार महीना बीत गया और उस जिले से आने वाले आप खुद मुख्यमंत्री बन गए। जिले के स्वास्थ्य अधिकारी रटा रटाया जवाब दे रहे हैं कि अंधविश्वास रोकने के कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन प्रयास दिखाई क्यों नहीं दे रहे।

ये खबर भी पढ़िए...Naxalites से पार पाने सरकार का नियद नेल्लानार, इससे होगा चुनाव में BJP का बेड़ा पार

आदिवासी इलाकों में हावी है कुप्रथा


आदिवासी इलाकों में इस तरह की कुप्रथाएं मासूमों की जान ले रही हैं। बच्चों के शरीर में किसी प्रकार के दाग-धब्बे दिखाई देने व बच्चे के अधिक रोने, डरने या चमकने जैसी घटना को दूर करने के लिए उनके शरीर को गर्म लोहे से दागा जाता है। इसे स्थानीय भाषा में दागना कहा जाता है। ये अंधविश्वास आज भी बदस्तूर जारी है। न माता पिता इस अंधविश्वास को मिटा पा रहे हैं और न ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठा पा रहा है। आज भी झाड़फूंक करने वाले खुलेआम बच्चों की जिंदगी से खेल रहे हैं। यह मामला तो सीएम के इलाके का है इसलिए सामने आ गया लेकिन ऐसे कितने मामले हैं जो रोजाना इन इलाकों में घट रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...50 से ज्यादा कारोबारियों की लिस्ट तैयार , एक-एक कर आ रहा EOW का बुलावा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर
  • CM Vishnu Say
  • 18 दिन की बच्ची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं