जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की 50.64 लाख की संपत्ति फ्रीज

Harrison Masih | Oct 04, 2025, 14:30 IST
Share
jashpur-rohit-yadav-ganja-summgler-property-seizure the sootr
jashpur-rohit-yadav-ganja-summgler-property-seizure the sootr

जशपुर पुलिस ने कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की अवैध संपत्ति 50.64 लाख रुपए जब्त कर फ्रिज किया। SAFEMA कोर्ट मुंबई के आदेश के तहत मकान, वाहन और बैंक खातों सहित संपत्ति को जब्त किया गया।

Jashpur. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्कर रोहित यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। SAFEMA कोर्ट मुंबई के आदेश पर रोहित यादव की 50.64 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति को जब्त कर फ्रीज किया गया। यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबारियों और उनके अवैध लाभ पर निगरानी के तहत की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में गांजा तस्करों पर बुलडोजर कार्रवाई,15 मकान जमींदोज,60 लोग भेजे गए जेल

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी

जशपुर पुलिस ने जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ ऑपरेशन आघात को लगातार जारी रखा है। इस अभियान में न केवल मादक पदार्थ बरामद किए जा रहे हैं, बल्कि अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को भी चिन्हित कर फ्रिज कराया जा रहा है। इसी क्रम में कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की संपत्ति जब्त की गई है, जो SAFEMA कोर्ट के आदेश के तहत कानून के दायरे में लाई गई।

रोहित यादव के खिलाफ पिछली कार्रवाई

  • 6 नवंबर 2021: चौकी कोतबा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोहित यादव के कब्जे से 20.570 किलो गांजा जब्त किया और उसे गिरफ्तार किया।
  • 2013: 13 किलो गांजा तस्करी के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
  • 2017 और 2023: क्रमशः 23.630 किलो और 82 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया।
इसके बावजूद रोहित यादव ने गांजा तस्करी करना नहीं छोड़ा और इसे अपना स्थायी व्यापार बना लिया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अवैध संपत्ति की जांच और फ्रिजिंग

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने SAFEMA एक्ट की धारा 68 के तहत कार्रवाई के लिए एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल को निर्देशित किया। रोहित यादव की घर, वाहन और बैंक खाते की जांच की गई। कुल संपत्ति 50,64,653 रुपए पाई गई।

चूंकि रोहित यादव खेती-किसानी का कार्य करते हैं, इस संपत्ति को अर्जित करना असंभव था। संभावना जताई गई कि यह संपत्ति गांजा तस्करी से अर्जित की गई थी। मुंबई SAFEMA कोर्ट ने मकान, स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोटर साइकिल और एक स्कूटी सहित संपत्ति को जप्त/फ्रीज करने का आदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें... योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार

सरगुजा रेंज में दूसरी बड़ी कार्रवाई

जशपुर जिले में यह दूसरी SAFEMA कार्रवाई है। इससे पहले मार्च 2025 में थाना बागबहार क्षेत्र में कुख्यात तस्कर हीराधर यादव के खिलाफ भी SAFEMA एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी, जिसमें उसके घर, वाहन और अन्य संपत्ति सहित कुल 1.38 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रिज किया गया था।

गांजा तस्कर की संपत्ति फ्रीज: जानिए मुख्य बातें

1. आरोपी और कार्रवाई – जशपुर के कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की संपत्ति SAFEMA कोर्ट के आदेश पर फ्रिज की गई।

2. जब्त की गई संपत्ति – मकान, स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोटर साइकिल और एक स्कूटी सहित कुल 50.64 लाख रुपए की संपत्ति।

3. पिछला रिकॉर्ड – रोहित यादव 2013, 2017, 2021 और 2023 में गांजा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।

4. कारण – रोहित यादव खेती-किसानी करता है, इसलिए इतनी संपत्ति अर्जित करना असंभव, अंदेशा कि यह गांजा तस्करी से कमाई गई।

5. पुलिस अभियान – यह कार्रवाई जशपुर पुलिस के ऑपरेशन आघात का हिस्सा है, जिसमें नशे के कारोबारियों और उनके अवैध लाभ पर निगरानी रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में सूदखोर तोमर ब्रदर्स की आलीशान संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जशपुर पुलिस की राय और आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। अवैध संपत्ति को जब्त कर कानून के दायरे में लाना, नशे के कारोबारियों पर प्रभाव डालने और जिले में अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने का प्रयास है। आगे की जांच में रोहित यादव और उसके सहयोगियों के अन्य अवैध लेन-देन की संभावना भी तलाशी जाएगी।

Tags:
  • मुंबई SAFEMA कोर्ट
  • जशपुर पुलिस
  • गांजा तस्कर रोहित यादव
  • गांजा तस्कर की संपत्ति फ्रीज
  • ऑपरेशन आघात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती