जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार

Harrison Masih | Jun 25, 2025, 15:49 IST
Share
Jashpur triple murder case Lover kills woman and two children  the sootr
Jashpur triple murder case Lover kills woman and two children the sootr

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर केस सामने आया है। महिला और उसके दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात को महिला के प्रेमी ने अंजाम दिया।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर केस सामने आया है। महिला और उसके दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात को महिला के प्रेमी ने अंजाम दिया, जिसे अब पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे कारण प्रेम संबंध और चरित्र को लेकर संदेह बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा

ऐसे सामने आया मामला

23 जून 2025 को तपकरा थाना पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में यह स्वीकार कर रहा था कि उसने साजबहार गांव की एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर उन्हें उतियाल नदी के किनारे दफना दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी किनारे रेत हटाकर पहले एक 6 साल के लड़के और 14 साल की लड़की का शव बरामद किया गया। इसके कुछ ही दूरी पर जंगल में एक महिला का शव भी मिला।

पहचान और आरोपी की तलाश

मृत महिला की पहचान 36 वर्षीय सुभद्रा ठाकुर के रूप में हुई, जबकि दोनों बच्चे उसी के थे। ग्रामीणों और परिजनों की पहचान के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गांव के ही प्रमोद गिद्धी से सुभद्रा का प्रेम संबंध था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि वही व्यक्ति शराब पीकर हत्या की बात कह रहा था और घटना के बाद से फरार था।

ये खबर भी पढ़ें... सोनम रघवुंशी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, हनीमून मर्डर में अब एक और किरदार

रांची से हुई गिरफ्तारी

जांच में पता चला कि प्रमोद पहले रांची में काम करता था। इसी आधार पर पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस को उसकी लोकेशन मिली और अंततः उसे रांची से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने बताया कि उसने लगभग 8 घंटे पहले जहर पी लिया है, जिससे आत्महत्या करना चाहता था। पुलिस ने तुरंत उसे जशपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ और अब उसकी हालत स्थिर है।

हत्या की वजह और जुर्म कबूल

पूछताछ में आरोपी प्रमोद ने बताया कि वह सुभद्रा से प्रेम करता था लेकिन उसे महिला के चरित्र पर शक था। इसी शक में उसने पहले महिला की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की और फिर उसके दोनों बच्चों की भी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शवों को नदी किनारे दफना दिया।

ये खबर भी पढ़ें... मेघालय टूरिज्म मिनिस्टर बोले इंदौर से हनीमून कपल मर्डर के इरादे से आए तो कैसे रोकेंगे, हथियार गुवाहटी से खरीदा

पुलिस की मेहनत लाई रंग

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इसके लिए पांच अलग-अलग टीम बनाई गई थीं जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। अंत में रांची भेजी गई टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए शामिल पुलिस टीम को नकद पुरस्कार भी दिया गया है।

यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि रिश्तों में अविश्वास और संदेह किस तरह से बर्बर अपराध में बदल सकता है। पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहायता की वजह से आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बंधी है।

ये खबर भी पढ़ें... राजा के मर्डर में छिपे हैं कई राज, क्या सोनम रघुवंशी अपने पापा से नहीं कह पाई थी मन की बात?

जशपुर ट्रिपल मर्डर केस | प्रेमी ने की महिला और बच्चों की हत्या | जशपुर में मां-बच्चों की हत्या | Jashpur triple murder | chattisgarh crime news | lover killed woman and children

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧


Tags:
  • chattisgarh crime news
  • जशपुर ट्रिपल मर्डर केस
  • प्रेमी ने की महिला और बच्चों की हत्या
  • जशपुर में मां-बच्चों की हत्या
  • Jashpur triple murder
  • lover killed woman and children
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज