पत्नी ने पति की हत्या कर ट्रॉली बैग में छिपाया शव, बेटी को फोन कर बोली- तुम्हारे बाप को मार डाला

Harrison Masih | Nov 10, 2025, 17:48 IST
Share
jashpur-wife-kills-husband-trolley-bag the sootr
jashpur-wife-kills-husband-trolley-bag the sootr

जशपुर में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को दहला दिया। पत्नी ने पति की हत्या की, शव को ट्रॉली बैग में छिपाया और रातभर उसी घर में रही। सुबह बेटी को फोन कर कहा—"मैंने तुम्हारे पिता को मार दिया।"

Jashpur. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को ट्रॉली बैग में छिपा दिया। आरोपी पत्नी हत्या के बाद घर में पूरी रात रही, सुबह अपनी बेटी को फोन कर खुद जुर्म कबूल किया और फिर मुंबई भाग गई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र रवाना हो चुकी है।

कैसे हुआ मर्डर?

घटना 7 नवंबर की रात की है। संतोष भगत (43) और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसी दिन दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान पत्नी ने अपनी मंझली बेटी को फोन किया। बेटी ने फोन उठाया तो उसे माता-पिता की बहस की आवाज सुनाई दे रही थी, लेकिन किसी ने हेल्लो नहीं बोला और फोन कट गया। बेटी ने सोचा कि उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं, इसलिए उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

लेकिन अगले दिन यानी 8 नवंबर को आरोपी पत्नी ने फिर बेटी को फोन किया और ठंडे स्वर में कहा—"मैंने तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है। शव को ट्रॉली बैग में डाल दिया है।" यह सुनकर बेटी सन्न रह गई और फोन कट गया।

ये खबर भी पढ़ें... सुहागरात पर पति की हत्या, इंद्र तिवारी से खुशी बनकर मिली थी साहिबा बानो

ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: पति-पत्नी की लाश घर के आंगन में मिली, डंडे से पीट-पीटकर हत्या

बेटी ने कैसे खोला राज?

घबराई हुई बेटी 9 नवंबर को अपने पति के साथ भिंजपुर गांव पहुंची। उसने बड़े पिता विनोद मिंज को पूरी बात बताई। जानकारी मिलते ही विनोद मिंज ने तुरंत दुलदुला पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्हें एक लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला। संदेह होने पर बैग खोला गया और अंदर कंबल में लिपटी संतोष भगत की लाश बरामद हुई। शव पर खून के निशान थे, जिससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।

आरोपी पत्नी मुंबई भाग गई

पड़ताल में पता चला कि संतोष की पत्नी मुंबई में काम करती है और कुछ दिनों पहले ही गांव लौटी थी। हत्या के बाद वह घर में रात भर रुकी और फिर दूसरे दिन मुंबई भाग गई। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए टीम महाराष्ट्र भेज दी गई है। जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही असल वजह सामने आएगी (Jashpur murder case)।

ये खबर भी पढ़ें... दिनदहाड़े चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या,पेट्रोल पंप पर कर रही थी काम,पकड़े जाने पर युवक ने किया बड़ा खुलासा

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के लॉज में प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या, प्रेग्नेंट है नाबालिग गर्लफ्रेंड, जानें पूरा मामला...

परिवार की स्थिति

संतोष भगत तीन बेटियों के पिता थे। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी मुंबई में रहती थी और समय-समय पर गांव आती थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। जशपुर में पति की हत्या मामला जिले में चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। पुलिस अब आरोपी पत्नी की धरपकड़ में जुटी है और जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद है।

Tags:
  • पति की हत्या
  • जशपुर
  • jashpur murder case
  • जशपुर में पति की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा