Jharkhand Liquor Scam: होटल में तय किया कैसे घोटाले को दें अंजाम... डायरी से खुला राज

Kanak Durga Jha | Jun 22, 2025, 12:02 IST
Share
Jharkhand Liquor Scam planned hotel secret revealed from diary the sootr
Jharkhand Liquor Scam planned hotel secret revealed from diary the sootr

Jharkhand Liquor Scam : झारखंड शराब घोटाले की साजिश रायपुर के एक बड़े होटल में सिंडिकेट के साथ मिलकर रायपुर के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने रची थी।

झारखंड शराब घोटाले की साजिश रायपुर के एक बड़े होटल में सिंडिकेट के साथ मिलकर रायपुर के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने रची थी। झारखंड एसीबी की जांच में राजफाश हुआ है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, होटल कारोबारी अनवर ढेबर, आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी सहित अन्य सहयोगियों ने इस घोटाले को अंजाम देने का काम सिद्धार्थ को सौंपा था।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का अपडेट... गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

सिद्धार्थ सिंघानिया के छत्तीसगढ़ के मंत्रियों से तगड़े कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि मई 2022 में झारखंड में नई उत्पाद नीति लागू होने पर तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे के कार्यकाल में शराब दुकानों के मैनपॉवर टेंडर की शर्तें सिंडिकेट के निर्देश पर सिंघानिया ने अपने अनुसार तय करवाई थी। छापेमारी में मिली डायरी से सिंडिकेट के गठजोड़ का रहस्योद्घाटन हुआ है। एसीबी ने सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर रांची के एसीबी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में... पड़ोसी राज्यों के DGP की लेंगे बैठक

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक शराब सिंडिकेट में शामिल सिद्धार्थ सिंघानिया के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी विजय भाटिया, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अनिल टुटेजा और झारखंड के पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे से तगड़े कनेक्शन मिले हैं।

छत्तीसगढ़ शराब घोटले में भी हो सकता है हाथ

छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में भी सिद्धार्थ समेत 16 रसूखदार कारोबारियों की संलिप्तता पाई जाने पर पूछताछ करने छत्तीसगढ़ की एसीबी सभी को नोटिस जारी करने जा रहा है। वहीं झारखंड एसीबी जल्द ही उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि शराब घोटाले में उसके सहयोगियों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके।

ये खबर भी पढ़िए...2027 में जनगणना कराने का ऐलान... राज्य सरकार जारी करेगी गाइडलाइन

ऐसे किया घोटाला

बेंगलुरु की मैनपावर सप्लाई कंपनी सुमित फैसिलिटीज का छत्तीसगढ़ प्रमुख सिद्धार्थ पर आरोप है कि उसने झारखंड की खुदरा शराब दुकानों में मैनपावर आपूर्ति का ठेका लिया था। वह छत्तीसगढ़ की प्लेसमेंट एजेंसी ईगल हंटर साल्यूसंस, ए-टू-जेड इंफ्रा सर्विसेज और मेसर्स प्राइम वन का झारखंड में प्रतिनिधित्व करता था।

इन एजेंसियों पर शराब की खुदरा बिक्री का 450 करोड़ रुपए झारखंड सरकार के खाते में जमा नहीं करने का आरोप है, जिसका मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। यहीं नहीं, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई शराब व बियर बार में भी इसकी हिस्सेदारी के सुबूत मिले हैं।

Jharkhand Liquor Scam | Jharkhand Liquor scam like Chhattisgarh | झारखंड शराब घोटाला | झारखंड शराब घोटाला में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार | शराब घोटाला | झारखंड में शराब घोटाला

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी... इतने तक गया कट ऑफ

Tags:
  • शराब घोटाला
  • झारखंड शराब घोटाला
  • Jharkhand Liquor Scam
  • झारखंड में शराब घोटाला
  • Jharkhand Liquor scam like Chhattisgarh
  • झारखंड शराब घोटाला में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई