झीरम कांड पर सियासत : 10 दोषियों की सजा पर बघेल बोले- पूरा न्याय अभी बाकी
Umeshwari Baghel | Updated:
भूपेश ने उठाए जांच पर गंभीर सवाल
झीरम घाटी नक्सली हमले में NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने फैसले को अधूरा न्याय बताते हुए राजनीतिक षडयंत्र की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बिना पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- झीरम कांड के फैसले के बाद फिर उठे कई सवाल
- 10 दोषियों को सजा तय, राजनीतिक साजिश पर बहस जारी
- NIA के फैसले पर बघेल ने उठाई जांच की मांग
- झीरम हमले के पीड़ितों को पूरा न्याय कब मिलेगा?
- 13 साल बाद फैसला आया, लेकिन विवाद अभी बाकी है
बघेल ने कहा कि झीरम घाटी हमला सिर्फ एक नक्सली हमला नहीं था, बल्कि इसके पीछे बड़ी राजनीतिक साजिश की जांच भी होनी चाहिए। उनके मुताबिक जब तक इस पहलू की जांच नहीं होगी, तब तक पीड़ितों को पूरा न्याय नहीं मिल पाएगा।
बघेल ने कहा- सिर्फ 10 लोगों को सजा से न्याय पूरा नहीं
बघेल ने दावा किया कि NIA ने अपनी जांच में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं।
राजनीतिक षडयंत्र की जांच को लेकर उठाए सवाल
झीरम कांड में अदालत के फ़ैसले को देखकर लगता है कि यह अधूरा न्याय है.
पहली बात यह है कि झीरम घाटी में रचा गया षडयंत्र दुनिया के लोकतंत्र के इतिहास का सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहार था और ऐसे मामले में निचले स्तर के सिर्फ़ 10 नक्सलियों को सज़ा मिलने को न्याय नहीं कहा जा सकता.
इस घटना…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 5, 2026
दूसरी FIR का भी किया जिक्र
बघेल ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी मामले में जांच आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने कहा कि कथित आपराधिक षडयंत्र की जांच होना जरूरी है।
ये 10 आरोपी ठहराए गए दोषी
प्रमिला मोडियम
चैतू लेकाम उर्फ मुन्ना
सुमित्रा उर्फ सुमित्रा पुनेम मोडियम
मुक्का मांडवी
कोसा कवासी उर्फ कोसाराम
आयता मरकाम
मदकामी देवा
जोगा मदकामी
बनजामी सन्ना उर्फ चमरू उर्फ डेंगा
महादेव नाग
मामले में पहले 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही थी। इनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है। अब 10 दोषियों की सजा पर 16 सितंबर को फैसला होगा।
25 मई 2013 को हुआ था झीरम घाटी हमला
काफिले में करीब 25 गाड़ियां और लगभग 200 नेता-कार्यकर्ता शामिल थे। झीरम घाटी पहुंचने पर नक्सलियों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक गोलीबारी चली।
इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी। इनमें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल और महेंद्र कर्मा जैसे नेता शामिल थे।
अब आगे क्या?
FAQ
- झीरम घाटी हमले के मामले में कितने आरोपियों को दोषी माना गया है?
NIA की विशेष अदालत ने झीरम कांड में 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। - भूपेश बघेल ने झीरम कांड के फैसले पर क्या कहा?
भूपेश बघेल ने फैसले को अधूरा न्याय बताया और राजनीतिक षडयंत्र की जांच की मांग की है। - झीरम घाटी हमला कब और कैसे हुआ था?
25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर झीरम घाटी में नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी।
ये खबरें भी पढ़े...
झीरम कांड मामले में अंतिम सुनवाई पूरी, जानें कब आएगा फैसला
NIA कोर्ट का फैसला: मोदी की रैली में बम फोड़ने वाले 4 आतंकियों को फांसी, 2 को उम्रकैद
फॉलोअर्स की रेस में भूपेश बघेल सबसे आगे, जानिए बाकी नेताओं की सोशल मीडिया स्थिति
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
By Ramanand Tiwari
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
By Sanjay Gupta