जिस पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का शक, दैनिक भास्कर ने उस सुरेश चंद्राकर को बनाया इमर्जिंग स्टार

The Sootr | Published:
Share
thesootr
thesootr

कभी इम्पेक्ट फीचर, कभी सिटी प्राइड तो कभी और किसी नाम से पैसे लेकर समाचार पत्र थोकबंद समाजसेवियों को सर्टिफाइड कर रहे हैं। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के कथित आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने भी 'दैनिक भास्कर' में पूरे एक पेज का इम्पेक्ट फीचर दिया था।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हत्याकांड में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उनके भाई रितेश चंद्राकर संदेह के घेरे में हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। उधर दूसरी तरफ 'दैनिक भास्कर' ने एक जनवरी को मामले के कथितआरोपी सुरेश चंद्राकर को शहर का इमर्जिंग स्टार बताकर पूरा एक पेज छापा है।


दैनिक भास्कर ने बनाया सुरेश चंद्राकर को सर्टिफाइड समाजसेवी

कभी इम्पेक्ट फीचर, कभी सिटी प्राइड तो कभी और किसी नाम से पैसे लेकर समाचार पत्र थोकबंद समाजसेवियों को सर्टिफाइड कर रहे हैं। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के कथित आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने भी ठीक एक जनवरी को “दैनिक भास्कर” में पैसा देकर पूरे एक पेज का इम्पेक्ट फीचर दिया था। इसके बदले दैनिक भास्कर ने सुरेश चंद्राकर को संघर्षशील, जुझारू और समाज के लिए समर्पित नायक बता दिया।

(देखिए- दैनिक भास्कर में प्रकाशित इम्पेक्ट फीचर)

thesootr
thesootr


जितना ज्यादा पैसा दोगे, उतने बड़े समाजसेवी बनोगे

thesootr
thesootr


कथित तौर पर देश के सबसे बड़े समाचार पत्र ने हाल ही के वर्षों में “तुम हमें पैसे दो, हम तुम्हें समाजसेवी बनाएंगे” योजना के तहत हर जिले- कस्बे में इम्पेक्ट फीचर और सिटी प्राइड छापना शुरू किए हैं। कहने को तो ये शहर, जिले या प्रदेश के समाजसेवी होते हैं, मगर अखबार ये समाजसेवा मुफ्त में नहीं करता। समाजसेवी बनाने के पैसे लेता है। अच्छे खासे पैसे। इतना ही नहीं जो जितना ज्यादा पैसा देगा, उतने ही ज्यादा बड़ी साइज में अखबार में जगह पाएगा। और हां! इन समाजसेवियों का आगे कुछ काला-पीला उजागर होगा तो उसे भी बैलेंस करने की ग्यारंटी अगल से… तो ऐसा ही समाजसेवी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को भी दैनिक भास्कर ने नववर्ष के दिन बनाया है। बता दें कि ठीक एक जनवरी से ही मुकेश चंद्राकर गायब थे।



ऐसे समझें पूरा मामला

1 जनवरी 2025 की शाम से मुकेश चंद्राकर लापता थे। अगले दिन उनके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मुकेश का अंतिम लोकेशन चट्टानपारा क्षेत्र में पाया। सीसीटीवी फुटेज और जीमेल लोकेशन से सुराग जुटाए गए। पुलिस और पत्रकारों को बैडमिंटन कोर्ट परिसर के सेप्टिक टैंक पर शक हुआ। जब टैंक को तोड़ा गया, तो उसमें मुकेश का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी हत्या गला घोंटकर और सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की गई थी।

संदिग्ध और कारण

इस हत्या में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उनके भाई रितेश चंद्राकर संदेह के घेरे में हैं। मुकेश ने हाल ही में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के घटिया निर्माण पर खबर बनाई थी। यह सड़क सुरेश का ही प्रोजेक्ट था, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है, और हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा जल्द होगा।

पत्रकारों का विरोध

इस घटना के बाद पत्रकारों ने बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर चक्काजाम किया। उन्होंने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाएगी।

FAQ

  1. मुकेश चंद्राकर की हत्या क्यों की गई?
    मुकेश ने 120 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना के घटिया निर्माण पर खबर बनाई थी, जिससे विवाद हुआ।
  2. मुकेश चंद्राकर का शव कहां मिला?
    उनका शव बैडमिंटन कोर्ट परिसर के सेप्टिक टैंक में मिला।
  3. इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
    अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  4. पत्रकारों ने किस प्रकार विरोध किया?
    उन्होंने बीजापुर NH-63 पर चक्काजाम किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।
  5. पुलिस जांच में क्या सामने आया?
    हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दे संभावित कारण हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • Bijapur
  • बीजापुर
  • Dainik Bhaskar
  • दैनिक भास्कर
  • cg crime news
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर