न्यायधानी बनी क्राइम सीन का अड्डा... रोज हो रही लाखों की ठगी
Kanak Durga Jha | May 20, 2025, 14:13 IST
judicial capital bilaspur crime scene hub Lakhs rupees being defrauded
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिअलसपुर इन दिनों क्राइम स्पॉट बना हुआ है। जिले में आए दिन कोई न कोई वारदात हो रहे हैं। ठगी तो मानों जैसे आम वारदात हो।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर इन दिनों क्राइम स्पॉट बना हुआ है। जिले में आए दिन कोई न कोई वारदात हो रहे हैं। ठगी तो मानों जैसे आम वारदात हो। जिले में आए दिन लाखों की ठगी हो रही है। आपराधिक वारदातों पर लगाम तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं लग पा रहा है। झांसा, ठगी, चैन स्नैचिंग जैसी घटनाएं आम होते जा रही है। बिलासपुर से आज सुबह-सुबह अपराध से जुड़ी हुई तीन महत्वपूर्ण ख़बरें सामने आई है, जो आपराधिक अंजाम देने वालों के हौंसले, लोगों की जागरूकता और पुलिसिया कार्रवाई तीनों पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर
न्यायधानी में कंपनी पार्टनर बनाने का झांसा देकर 9 लाख रुपए की ठगी करने का मामले सामने आया है। आरोपी कामता मेहता ने कई लोगों को लोन कंपनी खोलने और उसमें पार्टनर बनाने की बात कहकर अपने जाल में फंसाया। उसने 22 लोगों से 9 लाख रुपए ऐंठ लिए. आरोपी के खिलाफ तोरवा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा
न्यायधानी बिलासपुर से एक और ठगी का मामला सामने आया है। कहावत है कि लालच बुरी बला है, यह खबर भी यही सिख देती है। दरअसल, शातिर ठग ने पीड़ित युवती को गिफ्ट में हीरे की रिंग भेजने की बात कही, फिर उससे कस्टम ड्यूटी पटाने के नाम पर 6.25 लाख रुपए ठग लिए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये खबर भी पढ़िए...तबादले का फर्जी आदेश लेकर जॉइन करने पहुंची दो शिक्षिकाएं... ऐसे खुला राज
बिलासपुरवासियों इस कुरियर बॉय से हो जाएं सावधान। न्यायधानी में बुर्जुग महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। आरोपी कुरियर बॉय बनकर पार्सल देने के बहाने बुजुर्ग महिला को घर के गेट के पास बुलाया। उसके बाद उसने सोने की चैन छीनकर मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़िता शान्ति सुधा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सिविल लाइन पुलिस शातिर बदमाश की तलाश में जुट गई है।
ये खबर भी पढ़िए...तबादले का फर्जी आदेश लेकर जॉइन करने पहुंची दो शिक्षिकाएं... ऐसे खुला राज
bilaspur crime news | bilaspur crime news in hindi | crime news | cg crime news | crime news today | Crime news The sootr
ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर
कंपनी पार्टनर बनाने झांसा
ये खबर भी पढ़िए...शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा
युवती की हिरे की रिंग
ये खबर भी पढ़िए...तबादले का फर्जी आदेश लेकर जॉइन करने पहुंची दो शिक्षिकाएं... ऐसे खुला राज
कुरियर बॉय बन चैन स्नैचिंग
ये खबर भी पढ़िए...तबादले का फर्जी आदेश लेकर जॉइन करने पहुंची दो शिक्षिकाएं... ऐसे खुला राज
FAQ
- कंपनी पार्टनर बनाने के नाम पर कितनी रकम की ठगी की गई और आरोपी का नाम क्या है?
इस मामले में आरोपी कामता मेहता ने लोगों को लोन कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर कुल 9 लाख रुपए की ठगी की। इस ठगी में 22 लोगों को शिकार बनाया गया। - हीरे की अंगूठी के झांसे में फंसकर युवती से कितनी रकम ठगी गई और यह घटना किस थाना क्षेत्र की है?
ठग ने हीरे की अंगूठी गिफ्ट में भेजने का झांसा देकर युवती से 6.25 लाख रुपए की ठगी की। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। - कुरियर बॉय बनकर किसके साथ चैन स्नैचिंग की गई और पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
एक बुजुर्ग महिला शांतिसुधा से कुरियर बॉय बनकर चैन स्नैचिंग की गई। आरोपी ने पार्सल देने के बहाने महिला को गेट पर बुलाया और सोने की चैन छीनकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और सिविल लाइन पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
bilaspur crime news | bilaspur crime news in hindi | crime news | cg crime news | crime news today | Crime news The sootr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari