MLA कवासी लखमा के समर्थन में सुकमा बंद, गिरफ्तारी का हो रहा विरोध

Marut raj | Jan 16, 2025, 11:53 IST
Share
Kawasi Lakhma liquor scam case ED action update news the sootr
Kawasi Lakhma liquor scam case ED action update news the sootr

Kawasi Lakhma liquor scam case ED action update : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के समर्थन में सुकमा जिला बंद है। जिला मुख्यालय की सड़कों पर आवाजाही थमी हुई है

Kawasi Lakhma liquor scam case ED action update : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के समर्थन में आज यानी गुरुवार 16 जनवरी 25 को सुकमा जिला बंद है। जिला मुख्यालय पर बाजार पूरी तरह बंद है।

इसके साथ ही सड़कों पर भी आवाजाही थमी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। प्रदेश के साथ ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बेकसूर युवाओं का नक्सली बताकर एनकांउटर किए जाने का विधायक लखमा विरोध करते रहे हैं। इसके चलते ही बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार उन्हें झूठे केस में फंसा रही है।

नक्सलियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाया, बीजापुर में IED ब्लास्ट

तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया और कर लिया गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को ईडी ने बुधवार 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले ED की ओर से उन्हें तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। तीसरी बार की पूछताछ के दौरान ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में विधायक लखमा के बेटे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश लखमा से भी पूछताछ की गई, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि पिता और पुत्र से 3 जनवरी 2025 और 9 जनवरी 2025 को भी पूछताछ की गई थी। कोर्ट ने कवासी लखमा को 21 जनवरी तक ED रिमांड पर भेज दिया है।

OBC आरक्षण का बवाल हाईकोर्ट तक पहुंचा, सरकार के खिलाफ याचिका दायर

भूपेश सरकार के समय हुआ घोटाला

ईडी की जांच के अनुसार तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए शराब घोटाले को अंजाम दिया गया था। इस मामले की जांच ACB भी कर रही है।

इसकी जांच के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डूप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई थी। इससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।

रजिस्ट्री के साथ ही हो जाएगा नामांतरण, नहीं करना होगा अलग से आवेदन

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को कब गिरफ्तार किया गया था ?
    कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
  2. कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में क्या कदम उठाए गए हैं ?
    कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में 16 जनवरी 2025 को सुकमा जिला बंद किया गया है। जिला मुख्यालय पर बाजार बंद है और सड़कों पर आवाजाही भी थमी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
  3. ईडी ने कवासी लखमा से पहले कब और कितनी बार पूछताछ की थी ?
    ईडी ने कवासी लखमा से पहले 3 बार पूछताछ की थी। 3 जनवरी 2025, 9 जनवरी 2025 और 15 जनवरी 2025 को उनसे पूछताछ की गई थी। तीसरी बार की पूछताछ के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।
2 करोड़ हर महीने कमीशन लेते थे लखमा, 2 साल में 2161 करोड़ का शराब घोटाला

Tags:
  • Chhattisgarh liquor scam case
  • छत्तीसगढ़ ईडी छापे
  • Chhattisgarh liquor scam
  • Chhattisgarh liquor scam ED's complaint
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ ईडी कार्रवाई
  • कवासी लखमा का बयान
  • छत्तीसगढ़ ईडी का छापा
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच