MLA कवासी लखमा गिरफ्तार, 21 तक ED की रिमांड पर, मोदी-शाह पर आरोप
Marut raj | Jan 15, 2025, 11:04 IST
Kawasi Lakhma liquor scam case ED action the sootr
Kawasi Lakhma liquor scam case ED action update : ED ने भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने 21 जनवरी तक ED को कवासी लखमा की रिमांड दे दी है। उन्होंने पीएम मोदी और शाह पर निशाना साधा।
Kawasi Lakhma liquor scam case ED action update : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ईडी ने भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। ED ने लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था । इससे पहले ईडी विधायक लखमा और उनके बेटे से दो बार पूछताछ कर चुकी थी । पिता- पुत्र से 3 जनवरी 2025 और 9 जनवरी 2025 को पूछताछ की जा चुकी थी।
कोर्ट ने 21 जनवरी तक ED को कवासी लखमा की रिमांड दे दी है। कोर्ट में पेश होने के दौरान कवासी लखमा ने कहा कि उनके पास से एक रुपए नहीं पकड़ा गया। न ही कोई दस्तावेज मिले हैं। गृहमंत्री अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी और पूरी बीजेपी सरकार फर्जी मामला बनाकर उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि वे बस्तर की आवाज उठाते रहूंगे।
शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया
कांग्रेस विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश लखमा से ईडी ने दो बार लंबी पूछताछ की है। दोनों ही बार उन्हें 8 घंटे से ज्यादा ईडी की पूछताछ का सामना करना पड़ा। 3 और 9 जनवरी 2025 को ईडी ने उनसे दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ शुरू की थी। इसके बाद रात आठ बजे ईडी के दफ्तर से पिता- पुत्र बाहर निकले।
मिसेज यूनिवर्स बनी छत्तीसगढ़ की सुजैन, 121 देश की सुंदरियों को पछाड़ा
मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया था कि उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं हुई। उन्हें अगली बार CA के साथ बुलाया गया है। उनका आरोप था कि बीजेपी और सरकार के लोग उन्हें परेशान करने की साजिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कवासी लखमा ने कांग्रेस सरकार के समय चलाए गए शराब के सिस्टम को लेकर ED को जानकारी दी थी। पहली बार हुई पूछताछ में लखमा खुद के अनपढ़ होने, दस्तावेज में क्या लिखा था यह, समझ नहीं आने की बात कर ED के अफसरों को कन्फ्यूज भी करते रहे।
पांच बैंकों की ब्रांच सील , एक रिकवरी एजेंट को भेजा जेल, 6 पर FIR
ईडी की जांच के अनुसार तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए शराब घोटाले को अंजाम दिया गया था। इस मामले की जांच ACB भी कर रही है। इसकी जांच के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डूप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई थी। इससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।
कांग्रेस का कोषाध्यक्ष फरार , ED के छापे के बाद दो साल से लापता
कोर्ट ने 21 जनवरी तक ED को कवासी लखमा की रिमांड दे दी है। कोर्ट में पेश होने के दौरान कवासी लखमा ने कहा कि उनके पास से एक रुपए नहीं पकड़ा गया। न ही कोई दस्तावेज मिले हैं। गृहमंत्री अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी और पूरी बीजेपी सरकार फर्जी मामला बनाकर उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि वे बस्तर की आवाज उठाते रहूंगे।
शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया
आठ-आठ घंटे तक चली पूछताछ
मिसेज यूनिवर्स बनी छत्तीसगढ़ की सुजैन, 121 देश की सुंदरियों को पछाड़ा
मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया था कि उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं हुई। उन्हें अगली बार CA के साथ बुलाया गया है। उनका आरोप था कि बीजेपी और सरकार के लोग उन्हें परेशान करने की साजिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कवासी लखमा ने कांग्रेस सरकार के समय चलाए गए शराब के सिस्टम को लेकर ED को जानकारी दी थी। पहली बार हुई पूछताछ में लखमा खुद के अनपढ़ होने, दस्तावेज में क्या लिखा था यह, समझ नहीं आने की बात कर ED के अफसरों को कन्फ्यूज भी करते रहे।
पांच बैंकों की ब्रांच सील , एक रिकवरी एजेंट को भेजा जेल, 6 पर FIR
भूपेश सरकार के समय हुआ घोटाला
कांग्रेस का कोषाध्यक्ष फरार , ED के छापे के बाद दो साल से लापता
FAQ
- कवासी लखमा और उनके बेटे से ईडी ने कब-कब पूछताछ की ?
ईडी ने कांग्रेस विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से दो बार पूछताछ की है। पहली बार 3 जनवरी 2025 को और दूसरी बार 9 जनवरी 2025 को। दोनों बार उन्हें करीब आठ घंटे तक पूछताछ का सामना करना पड़ा। - शराब घोटाले की जांच में कौन-कौन लोग शामिल हैं ?
शराब घोटाले की जांच में तत्कालीन भूपेश सरकार के दौरान IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के MD एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट का नाम सामने आया है। इस घोटाले में सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब बेची गई, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ। - कवासी लखमा ने ईडी को क्या जानकारी दी थी ?
कवासी लखमा ने ईडी को कांग्रेस सरकार के दौरान चलाए गए शराब सिस्टम के बारे में जानकारी दी थी। पहली बार पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को अनपढ़ बताते हुए यह भी कहा कि दस्तावेजों में क्या लिखा था, उन्हें समझ नहीं आया, जिससे ईडी के अधिकारियों को भ्रमित भी किया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari